- मध्य प्रदेश में चार साल में 1,054 करोड़ रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी, इंदौर में 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के जरिए लोगों को सिखाए जा रहे डिजिटल सुरक्षा के गुर
- PPFAS Mutual Fund Opens New Office in Indore
- पीपीएफएएस म्यूचुअल फंड ने इंदौर में नया ऑफिस खोला
- Arjun Kapoor Birthday Special - From Vienna to London, A Look at His Most Memorable Travel Diaries
- Saree' teaser has all the makings of the next chartbuster; fans await Riteish Deshmukh's full visual on June 27
इंदौर में कोरोना पॉजीटिव 32 सौ पार, 122 मौतें
इंदौर. जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. बुधवार को भी 78 नए पॉजीटिव मिले और संक्रमितों का आंकड़ा 3260 हो गया. तीन मौत के साथ मृतकों की संख्या 119 हो गई है. वहीं स्वस्थ होकर मरीजों के घर लौटने का सिलसिला जारी रहा.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रवीण जडिय़ा द्वारा कल देर रत जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कल 891 सैम्पल जांचे गये थे. इसमें 769 निगेटिव और 78 पॉजीटिव निकले. इसके बाद कोरोना पॉजीटिव का आंकड़ा 3260 हो गया. साथ ही 1317 नये सैम्पल जांच के लिये मिले. वहीं तीन मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 122 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 32404 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. जिनमें से कुल 3260 संक्रमित निकले. 18 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गयी. अब तक कुल 1555 मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं. जबकि 1583 मरीजों का उपचार चल रहा है.
उधर, क्वारेंटाइन सेंटरों से 57 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 2817 संदेहियों को स्वस्थ होने पर क्वारंटाइन केंद्रों से छुट्टी दी गयी है.



