- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
कोरोना को परास्त करने वाली बच्ची ने चिकित्सकों की उतारी आरती
90 साल की बुजुर्ग योद्धा का चिकित्सकों ने पुष्पों के साथ किया सम्मान*
इंदौर. इंदौर में कोरोना के मरीजों के सफल उपचार के पश्चात उन्हें डिस्चार्ज करने का सिलसिला लगातार जारी है। आज भी दो हॉस्पिटलों से 54 मरीजों को सफल उपचार के पश्चात डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज किये गये मरीजों में जितना उत्साह दिखाई दे रहा था, उतना ही उत्साह चिकित्सकों और अन्य स्टॉफ में भी देखा गया। डिस्चार्ज करते वक्त एक बच्ची ने सफल उपचार करने वाले चिकित्सकों की आरती उतारकर कृतज्ञता व्यक्त की।
वहीं दूसरी ओर 90 साल की उम्र में कोरोना को आत्मबल से परास्त करने वाले एक बुजुर्ग का सम्मान भी चिकित्सकों ने पुष्पों के साथ किया। इस अवसर पर इस बुजुर्ग की आरती उतारी गयी और सम्मान स्वरूप उन्हें तिलक लगाया गया और श्रीफल भेंट किया गया। आत्मीयता के इन क्षणों ने सबको आत्म विभोर कर दिया।
आज दो हॉस्पिटलों से कुल 54 मरीज डिस्चार्ज किये गये। इनमें से एमआरटीबी हॉस्पिटल से तीन तथा अरविंदो हॉस्पिटल से 51 मरीज डिस्चार्ज किये गये। अरविंदो हॉस्पिटल से कोरोना को 90 साल के उम्र में परास्त करने वाले योद्धा राम दूलारे सिंह (परिवर्तित नाम) का कहना है कि मुझे आज बहुत खुशी हो रही है कि मैं कोरोना को परास्त कर अपने घर जा रहा हूं।
उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को कोरोना से निपटने के लिये किये जा रहे प्रबंधों के लिये धन्यवाद दिया। उसने कहा कि शिवराज के राज में आनंद दिखायी दे रहा है। कोरोना को भगाने में प्रदेश सक्षम हो रहा है।
आज डिस्चार्ज हुये मरीजों में अधिकतर महिला मरीज थीं। इनमें से कुछ महिलायें अपने दूधमुँहे बच्चों को साथ लेकर घर के लिये रवाना हुयीं। भावुक वातावरण में जब यह डिस्चार्ज होकर घर जा रही थीं, तो मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, कलेक्टर श्री मनीष सिंह तथा अस्पताल प्रबंधन का आभार करना नहीं भूलीं।
इनका कहना था कि हमें अस्पताल में किसी भी तरह की असुविधा इलाज के दौरान नहीं हुयी। हमारा बहुत अच्छे से ध्यान रखा गया। बहुत अच्छा इलाज किया गया। फलस्वरूप आज हम पूरी तरह स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं। सभी का धन्यवाद।
इसी तरह मंदसौर निवासी डिस्चार्ज हुये एक मरीज का कहना था कि यहाँ जिस तरह का इलाज कोरोना के मरीजों का हो रहा है और मरीजों को जो सुविधायें दी जा रही हैं, नि:शुल्क इलाज हो रहा है,लगता है कि यह देश में सबसे बेहतर है। इसी तरह के कुछ विचार अन्य मरीजों ने भी व्यक्त किये।
दो कैदी भी हुये डिस्चार्ज
एमआरटीबी हॉस्पिटल से आज तीन मरीज डिस्चार्ज हुये, इनमें दो कैदी भी थे। आज उन्हें डिस्चार्ज कर वापस बंदीगृह पहुंचाया गया। डिस्चार्ज होकर घर लौटने वाले एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि, अस्पताल में हर स्तर पर मेंटेनेंस बहुत अच्छा है। यहां पर डॉक्टर एवं स्टाफ ने उनकी बहुत सेवा की एवं समय पर खाना-पीना, दवा आदि उपलब्ध कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तथा कलेक्टर श्री मनीष सिंह का भी आभार व्यक्त किया जिनकी कोशिशों से इंदौर में सकारात्मक परिणाम देखने मिल रहे हैं।


