- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
हथेली में हो धन की रेखा, तो रातों रात मालामाल हो जाते हैं ऐसे लोग!
डॉ श्रद्धा सोनी, वैदिक ज्योतिषाचार्य, रतन विशेषज्ञ

हस्तरेखा के अनुसार हथेली में स्थित कुछ ऐसी शुभ रेखांए होती हैं, जो इस बात को दर्शातीं है कि व्यक्ति बहुत अधिक पैसे वाला है। हथेली पर ये रेखाएं और निशान व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बयां करते हैं।
लोगों में अक्सर ये जानने के लिए उत्सुक भी रहते हैं कि उनके भाग्य में धनवान बनने की रेखा है या नहीं।यह रेखा कनिष्ठिका उंगली के नीचे होती है।
यह रेखा सबकी हथेलियों पर नहीं होती, लेकिन जिनकी हथेली पर यह रेखा मिलती है वे बहुत भाग्यशाली होते हैं।
हस्तरेखा के अनुसार हथेली में स्थित कुछ ऐसी शुभ रेखांए होती हैं, जो इस बात को दर्शाता है कि व्यक्ति बहुत अधिक पैसे वाला है। हथेली पर ये रेखाएं और निशान व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बयां करती हैं।
लोगों में ये जानने की उत्सुकता भी रहती है कि उनके भाग्य में धनवान बनने की रेखा है या नहीं। अब हर किसी के पास ये मौका नहीं होता कि वो ज्योतिषी के पास जा कर इस बारे में जान सके।
इसीलिए हम आपको बताते हैं कि आपके हाथ में कहां होती है ।यह रेखा कनिष्ठिका उंगली के नीचे होती है। यह रेखा सबकी हथेलियों पर नहीं होती, लेकिन जिनकी हथेली पर यह रेखा मिलती है वे बहुत भाग्यशाली होते हैं।
हथेली में कहां होती है धन रेखा …
हथेली की सबसे छोटी उंगुली जिसे कनिष्ठिका के नाम से भी जाना जाता है उसके नीचे सीधी खड़ी रेखा को धन रेखा कहते है।
हाथ में धन रेखा गहरी स्पष्ट और सीधी हो तो ऐसा व्यक्ति स्मार्ट तरीके से इन्वेस्ट करने में माहिर होता है।।
यदि यह रेखा सीधी न होकर लहरदार हो तो ऐसे लोगों को आसानी से धन नहीं मिलता। ऐसे लोग ज्यादा संपन्न नहीं होते।
जिस व्यक्ति के हाथ में धन रेखा बीच में से टूटी फूटी हो तो ऐसे व्यक्ति धन की कमी के कारण चिड़चिड़े होते हैं।
अगर यह रेखा चंद्र पर्वत तक सीधी जाती है तो ऐसा व्यक्ति अत्याधिक धनवान होता है।
यें रेखांए भी देती है सम्पन्नता
कुछ लोगों के हाथ में अक्सर धन रेखा दिखाई ही नहीं देती, पर इसका मतलब ये नहीं होता की उनके भाग्य में धन नहीं है।
जिन व्यक्तियों की हथेली में जीवन रेखा सही गोलाई में हो, मस्तिष्क रेखा दो भागों में बंटी हो और त्रिकोण का चिन्ह बना हो। वह भी धनवान होते हैं।
यदि भाग्यरेखा मणिबंध से शुरू हो रही हो कर शनि पर्वत तक पंहुच रही हो। साथ ही भाग्य रेखा पर किसी प्रकार के अशुभ निशान न हो तो व्यवसाय में सफलता और उससे धन लाभ होने का योग बनता है।
जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और भाग्य रेखा तीनों ही सही लंबाई में हो और उन पर अशुभ चिन्ह न हो उसके साथ ही जीवन रेखा से उदय होने वाली भाग्य रेखा कई भागों में बंटी हो तो अपार धन संपदा का मालिक बनने का योग होता है।
अगर दोनों हाथों को मिलाकर अर्ध चंद्र बनता हो तब भी व्यक्ति के पास धन की कमी नहीं होती ।
और भी बहुत सारे रेखा होते हैं हमारे और आपके हाथों में जो कि हमारे और आपके जीवन को परिवर्तन करने में सक्षम होते हैं और हमारे जीवन में अनेकों लाभ हो सकते हैं।


