- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
नशे के लिये लूटने वाले थे पेट्रोल पंप
योजना बनाते 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
इन्दौर. पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाने वाले गिरोह के 5 आरोपियों को क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफतार किया गया है. नशे के लिये रूपयों की आवश्यकता के चलते ये गिरोह संगठित कर पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बना रहे थे. आरोपियों के कब्जे से 3 पिस्टल मय कारतूस, तथा चाकू/तलवार बरामद किये है. क्राइम ब्रांच तथा बाणगंगा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की.
मुखबिर द्वारा क्राईम ब्रांच की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ हथियारबंद बदमाश वैष्णव कॉलेज के पास छुपकर शुक्ला पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बना रहे हैं. सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा थाना बाणगंगा पुलिस के साथ मिलकर कार्यवाही करते हुए आरोपी सूरज उर्फ सोनू पिता आनंदसिंह नि. भागीरथपुरा, रोहित पिता रामसनेही बौरासी निवासी बाणगंगा, मोनू उर्फ मोहन पिता प्रहलाद सिंह नि. विजयवर्गीय नगर, अनिल चावला पिता दिलीप चावला नि. आकाश नगर तथा शुभम राजपूत पिता भानुप्रताप नि. बंगाली चौराहा को घेराबंदी कर पकड़ा गया है. सभी आरोपी वैष्णव कॉलेज के पास शुक्ला पेट्रोल पंप के पीछे खाली मैदान में इकट्ठे होकर शुक्ला पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बना रहे थे. पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से तीन पिस्टम मय कारतूस तथा चाकू/तलवार बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
नशा करने के लिए लूट की योजना बनाई
पकड़े गये सभी आरोपी आदतन अपराधी है. आरोपी शुभम राजपूत पूर्व में भी लड़ाई-झगड़ा, डकैती तथा अवैध हथियार रखने के अपराधों में जेल जा चुका आरोपी अनिल चोईथराम मंडी चौराहे पर ताला चाबी बनाने की दुकान लगाता है तथा इसी दुकान की आड़ में वह अवैध पिस्टल- कट्टे बेचने एवं चोरी आदि के अपराधों में लिप्त रहता है. आरोपी मोनू उर्फ मोहन सिंह पूर्व में भी मारपीट, जान से मारने की नीयत से हमला करने एवं अवैध हथियार रखने के अपराध में जेल जा चुका है. आरोपी मोनू भी नशा करने का आदि है। तथा नशे के लिये रूपयों की आवश्यकता के चलते ये गिरोह संगठित कर पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बना रहे थे.


