- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
व्यवसायी के घर हुई लाखों की चोरी का पर्दाफाश
दोनों शातिर नकबजन गिरफ्तार, 10 लाख का माल बरामद
·इन्दौर. सदर बाजार पुलिस ने व्यवसायी के सूने फ्लेट में लाखों रूपयें की चोरी का पर्दाफाश कर दो शातिर नकबजनों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से 10 लाख का माल बरामद किया है · दोनों आरोपीगण पूर्व में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
शहर में गोगानवंमी त्योहार होने की धूमधाम थी एवं अधिकांश पुलिस बल कानून व्यवस्था ड्यूटी में व्यस्त था तथा अधिकांश लोग त्यौहार होने के कारण झाकियां/निशान देखने घर से गये थे, इसी बात का फायदा उठाकर फरियादी अरिहन्त जैन पिता अनिल जैन उम्र 23 साल निवासी 302 नारायण अपार्टमेन्ट रामबाग इंदौर के सूने मकान का ताला तोडकर अज्ञात आरोपीगण द्वारा नकबजनी कीवारदात को अंजाम दिया था।
फरियादी के रात में घर पहुँचने पर घटना की जानकारी मिलने पर फरियादी अरिहन्त जैन पिता अनिल जैन उम्र 23 साल नि. 302 नारायण अपार्टमेन्ट रामबाग ने थाने आकर रिपोर्ट किया कि मैं रेडीमेड गारमेटं का काम करता हूं।
4 सितंबर को मैं सुबह करीबन 10 बजे इमली बाजार स्थित अपनी दुकान पर चला गया था तथा मेरा छोटा भाई अनिमेष जैन घर से 10.40 बजे घर का दरबाजा बंद कर ताला लगा कर वो भी दुकान पर आ गया था, जब रात को करीबन 08.30 बजे अपनी दुकान बंद कर घर आया तो देखा कि घर के मैंने दरवाजे का नकूचा टूटा हुआ था, जब मैने अन्दर जाकर देखा तो घर का सामान भी अस्त व्यस्त पडा था तथा व्यापार में आदि में आयें रूपयें जो कि मेरे भाई अनिमेष जैन ने गद्दे रजाई के बीच मे नीले बैग मे रखे थे, कोई अज्ञात बदमाश चुरा कर ले गया है, मेरा भाई बाहर गया है, उसके आने पर बता पाऊगा कि घर से कितना क्या चोरी गया है।
उक्त घटना पर तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज शेषनारायण तिवारी एवं थानाप्रभारी सदर बाजार श्रीमती सविता चौधरी द्वारा घटना की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए, घटना स्थल पर पहुंचे व घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये के निर्देशानुसार घटनास्थल के निरीक्षण व फरियादी से पूछताछ के आधार पर जानकारी मिलीं कि, फरियादी इमली बाजार में रेडिमेड शीट बेचने का व्यवसाय करता है, जो कि सागर का रहने वाला है.
जिसने अपनी एक निजी दुकान खरीदने के लिये व्यापार में आये पैसे व रिश्तेदार से उधार करीबन 12 लाख रूपये बिस्तर के नीचे एक बैग में इस कारण रख दिये गये थे क्योकि त्यौहार के कारण बैक का अवकाश था एवं दुकान खरीदने हेतु बयाना देना था। घटनास्थल के निरीक्षण में पाया गया कि फरियादी के बिस्तर के नीचे छिपाकर रखे गये बैग के अलावा घर की तलाशी ली तब गेट के सामने एक नशे के पाउडर की पुड़िया दिखी। जिससे ऐसा अनुमान लगाया गया कि, घर पर चोरी करने वाले चोर नशे के आदि होगें, और छोटी-मोटी चोरियां करते होगें, उन्होने ही नशें की आदतों को पूरा कर करने के लिये घर में घुसें होगें तो, अचानक उनके हाथ इतनी बडी रकम आ गयी होगी।
आरोपियों कीपतारसी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी सदर बाजार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा फरियादी से विस्तृत पूछताछ कर एवं घटनास्थल निरीक्षण से तथा आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज प्राप्त करने पर, उसमें कुछ संदिग्ध दिखे, जिनकी जानकारी प्राप्त की गयी। उक्त जानकारी के आधार पर थाने के आपराधिक रिकार्ड एवं इस प्रकार के पूर्व अपराधियो के बारें में जानकारी निकाली गयी। फुटेज में आये संदिग्धो के बारें में पता करने पर, 1.अनिल पिता प्रहलाद मर्तण्ड उम्र 22 साल नि. स्कीम नं. 140 आईडिया मल्टी बंगाली चौराहा के पास इंदौर तथा अक्षय उर्फ गोल्डी पिता सुन्दर पाण्डेय उम्र 20 साल निवासी 83-84 वीर सावरकर नगर पाण्डेय प्लाजा इन्दौर की उक्त घटना में संलिप्ता की जानकारी मिलीं,
जिस पर पुलिस टीम द्वारा अक्षय उर्फ गोल्डी से पुछताछ करने पर उसने जुर्म स्वीकार किया एवं अक्षय की निशादेही से अनिल को भी पकडा गया। दोनो से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि अक्षय थाना एम.जी.रोड का निगरानी बदमाश है जो पूर्व में भी इसी प्रकार से चोरी के प्रकरण में गिरफ्तार हो चुका है तथा अनिल भी चोरी के अपराधो में सलिप्त रहकरगिरफ्तार हुआ है।
आरोपीगणो से पूछताछ करने पर चोरी की गई रकम में से 9,35,000/- रूपये नगद एवं आरोपी द्वारा पत्नी के लिये जेवरात किमती 40000/- रूपये सहित, दोनो आरोपियो के कब्जे से कुल रूपये 10 लाख व माल बरामद किया जा चुका है शेष माल की बरामदगी के प्रयास किये जा रहे। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे अन्य वारदातों आदि के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
उक्त घटना का पर्दाफाश कर, आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ट अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सदर बाजार श्रीमती सविता चौधरी, सउनि सुरेश यादव, सउनि नत्थी सिंह तोमर, आरक्षक मुकेश गायकवाड़, आरक्षक प्रेम सोलंकी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। उक्त उल्लेखनीय कार्य करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सिद्वार्थ बहुगुणा द्वारा 10 हजार रुपय


