- Karisma Kapoor Recalls Salman Khan’s Effortless Charm and 90s Swag Through Contestant Prathamesh’s Performance on India’s Best Dancer Season 5
- Shakti Pumps (India) Limited Collaborates with Salesforce to Accelerate AI-Led Digital Transformation for India's Agricultural Sector
- शक्ति पंप्स की सेल्सफोर्स के साथ पार्टनरशिप,एआई के ज़रिए कृषि क्षेत्र में डिजिटल बदलाव को मिलेगी रफ्तार
- लॉक अप सीजन 2 ने Ormax StreamView Top 10 में 3.2 मिलियन व्यूज़ के साथ बनाई जगह, दर्शकों का प्यार जीतना जारी
- Lock Upp Season 2 garners 3.2M views in Ormax StreamView Top 10, Continues Winning Hearts
आईडीए के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन
इंदौर. आईडीए की राऊ में प्रस्तावित स्कीम-165 का विरोध जारी है. शुक्रवार को राऊ आईडीए में बड़ी संख्या में जमीन मालिक और किसान जमा हुए और प्रदर्शन किया. उनका कहना था कि आईडीए ने हमारी जमीन ले ली है लेकिन ना हमें मुआवजा मिला ना ही विकासित प्लाट. ऊपर से आईडीए ने हमारी जमीन पर भी कब्जा अलग कर लिया. करीब एक घंटे तक नारेबाजी करने के बाद किसानों ने ज्ञापन सौंपते हुए इस स्कीम को खत्म करते हुए उन्हें जमीन वापस देने की मांग की।
लंबे समय से विवादों में घिरी आईडीए की स्कीम 165 को रद्द करने को लेकर शुक्रवार दोपहर बड़ी संख्या में लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर आईडीए दफ्तर पहुंचे. आईडीए के खिलाफ लिखी तख्तियां लिए इन लोगों ने जमकर नारेबाजी की। कई लोग परिसर में ही धरने पर बैठ गए. एक घंटे तक विवाद के बाद ये अधिकारियों को स्कीम को रद्दक करने का ज्ञापन देकर वापस लौट गए.
उल्लेखनीय है कि राऊ स्कीम नंबर 165 को लेकर 2012 में आईडीए ने जमीनों के लिए एग्रीमेंट किए थे। आईडीए ने जमीन मालिकों को सवा सौ करोड़ रुपए मुआवजा देने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक उचित मुआवजा नहीं मिला. आईडीए ने जमीन मालिकों से कहा था कि उन्हें विकसित प्लाट देने के बाद ही आईडीए अपना काम शुरू करेगी। जमीन अधिग्रहण के बाद से अब तक यहां कुछ नहीं हुआ है। ऐसे में जमीन मालिक फंस चुके हैं, जिसे लेकर कई बार आंदोलन हो चुका है। अब लोगों ने आईडीए के अनिर्णय की स्थिति पर आपत्ति जताते हुए कहा हमें योजना से मुक्त किया जाए.


