- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्धि के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च
बैलगाड़ी पर सवार होकर किया प्रदर्शन
इंदौर, 7 सितम्बर. मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के आह्वा पर आज शहर कांग्रेस द्वारा पेट्रोल-डीजल और गैस टंकी के भावों में लगातार हो रही मूल्यवृद्धि के खिलाफ जंजीरवाला चौराहे से मालवा मिल चौराहे तक पैदल मार्च शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के नेतृत्व में निकाला गया. पैदल मार्च में कांग्रेसजन बैलगाडी पर सवार होकर मूल्यवृद्धि का विरोध कर रहे थे.
केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल के भावों में लगातार की जा रही मूल्यवृद्धि के के विरोध स्वरूप मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टण्डन के निर्देषन में शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के नेतृत्व में आज पैदल मार्च जंजीरवाला चौराहे से मालवा मिल चौराहे तक निकाला गया.
मार्च में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया, पूर्व सांसद प्रेमचन्द गुडृडू, विधायक जीतू पटवारी इंदौर शहर व जिला कांग्रेस के पर्यवेक्षक जोटसिंह विष्ट सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे. पैदल मार्च में कांग्रेसजन बैलगाडी पर सवार होकर मूल्यवृद्धि का विरोध कर रहे थे.
मालवा मिल चौराहे पर मार्च समाप्त हो गया. मालवा मिल चौराहे पर पैदल मार्च के समापन अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि, महंगाई को लेकर भाजपा ने चुनाव के पूर्व महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार का नारा देकर आमजन को जुमलों के साथ गुमराह किया. लेकिन विडम्बना यह है कि, मोदी सरकार के सा-सजये चार साल के शासनकाल में पेट्रोल 60 रूपये से 86 रूपये के करीब पहूंच गया है.
इसी प्रकार गैस टंकी जो 450 रूपये में कांग्रेस की युपीए सरकार के समय मिलती थी आज उसके दोगुने भाव में मिल रही है। इसी के विरोध में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में 10 सितम्बर को भारत बंद का निर्णय लिया गया है. सभी कांग्रेसजन भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मैदानी संघर्र्ष के लिये तैयार हो जाये.
आमजन तक पहुंचाएं जनविरोधी नीति
पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डु एवं विधायक जीतू पटवारी ने सभी कांग्रेसजनों का आह्वान किया कि वे भाजपा की जनविरोधी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिये अब कमर कस लें क्योंकि केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार जनता की जेब में डाका डाल रही है. शाहर कांग्रेस के स्थायीमंत्री प्रकाश महावर कोली व प्रवक्ता जौहर मानपूरवाला ने बताया कि कार्यक्रम को सर्वश्री पंकज संघवी, पं.कृपाषंकर शुक्ला, अष्विन जोषी, रमेष यादव उस्ताद ने संबोधित किया. संचालन शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय बांकलीवाल ने किया. पूर्व पार्षद रवि वर्मा ने आभार माना.


