- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
टी-सीरीज़ में पहली बार आगामी सिंगल ‘इश्क में’ के लिए भूषण कुमार लेकर लाए हैं सनी कौशल और सहर बम्बा को एक साथ
हिंदी फिल्म जगत के दो होनहार और युवा कलाकार सनी कौशल और सहर बम्बा, भूषण कुमार की टी-सीरीज़ के नए सिंगल ‘इश्क में’ में पहली बार साथ काम करते नज़र आएँगे। इस लव सॉन्ग को मीत ब्रदर्स द्वारा कम्पोज़ किया गया है, कुमार द्वारा लिरिक्स दिए गए हैं और सचेत टंडन ने इसमें अपनी आवाज़ दी है। यह एक जोश और जुनून से भरा हुआ सॉन्ग है, जो अंत तक दर्शकों को जोड़कर रखने की क्षमता रखता है।
सुन्दर कव्वाली के साथ यह सॉन्ग रॉक का तड़का लगाकर इसे बाकी सॉन्ग्स से अलग बनता है। सॉन्ग दर्शकों का दिल छू लेने का वादा करता है। बी-टूगेदर द्वारा डायरेक्ट किया गया यह वीडियो युवा और पॉपुलर एक्टर्स समीर कौशल और सहर बम्बा द्वारा अभिनीत है, जो आपको प्यार की अलग-अलग भावनाओं का एक ही समय पर एहसास कराएँगे।
इस सॉन्ग में दोनों एक्टर्स अपने इंटेंस कैरेक्टर और कभी न देखे गए अंदाज़ में सभी के दिलों में निश्चित तौर पर जगह बना लेंगे।
सनी कौशल कहते हैं, “मेरे पुराने सभी सॉन्ग्स पर मुझे दर्शकों से काफी प्यार और सराहना मिली है। इससे प्रेरित होकर मुझमें इस सॉन्ग के लिए अलग ही उत्सुकता थी और जब मैंने ‘इश्क में’ के बारे में सुना, तो इस सॉन्ग ने पहली बार में ही मेरे दिल में विशेष जगह बना ली। सचेत की आवाज़ ने इस सॉन्ग में चार चाँद लगा दिए हैं, जो सभी का दिल छू लेने वाली है। सहर के साथ काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा। मैं आशा करता हूँ कि दर्शकों को हमारी ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री पसंद आएगी।”
सहर बम्बा कहती हैं, “यह मेरा पहला म्यूजिक वीडियो है और मुझे इस बात कि खुशी है कि मुझे यह सॉन्ग मिला, क्योंकि मेरा ऐसा मानना है कि इससे अच्छा सॉन्ग मेरे लिए कोई हो ही नहीं सकता था, जो प्यार के उतार-चढ़ाव का इतनी खूबसूरती से बखान करे। मैं आशा करती हूँ कि दर्शक मुझे और सनी को इस सॉन्ग में पसंद करेंगे। इस सॉन्ग को एक साथ शूट करना बहुत ही सुखद अनुभव था और टी-सीरीज़ के साथ काम करना किसी सपने के सच होने जैसा है।”
मीत ब्रदर्स के कम्पोज़र्स कहते हैं, “प्यार एक ऐसा अनुभव है, जो व्यक्ति को अपने अंदर समा लेता है और सॉन्ग ‘इश्क में’ के माध्यम से हमने वही दर्शाने की कोशिश की है। आशा करते हैं कि दर्शक इसे पसंद करेंगे।”
भूषण कुमार टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत ‘इश्क में’ को मीत ब्रदर्स द्वारा कम्पोज़ किया गया है और सचेत टंडन द्वारा गाया गया है। यह लव सॉन्ग 2 सितम्बर को टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया जाएगा।


