- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
फोर्स मोटर्स ने 33/41 ट्रैवलर मोनोबस को लॉन्च किया
बैंग्लोर. पुणे स्थित ऑटोमोटिव प्रमुख फोर्स मोटर्स ने आज बस वर्ल्ड इंडिया 2018 प्रदर्शनी में देश की एक मात्र 33/41 मोनोकोक सीटर बसों की शुरुआत की। ट्रैवलर-मोनोबस मिडी-बस (33 – 41 सीटों) सेगमेंट में पहली बार पाथ- ब्रेकिंग एवं दूसरी और भी सुविधाओं से भरपूर है।
ट्रैवलर-मोनोबस 115 एचपी / 350, एनएम मर्सिडीज डिराइव्ड, 3.2 लीटर, कॉमन रेल इंजन द्वारा संचालित है । मोनोकोक निर्माण के कारण, यह न केवल बेहद मजबूत बल्कि इसका वजन भी बहुत कम है। यह 1600 से 2200 आरपीएम तक 350 एनएम की पीक टॉर्क प्रदान करता है, जिसके कारण कम स्पीड में भी लो-एंड टॉर्क स्मूथ राइड सुनिश्चित करता है। इसके अलावा, ट्रैवलर-मोनोबस में वजन अनुपात के पावर क्लास में बेस्ट है और दूसरे मॉडल की तुलना में लगभग 800 किलोग्राम हल्का है,जो फ्युल क्लास क्षमता में बेस्ट है।
डबल कोन सिंक्रनाइज़र के रिंगस के साथ एडवांस्ड 5 स्पीड सिंक्रोमेश गियरबॉक्स, लो फ्रिक्शन और स्मूथ ट्रान्समिशन प्रदान करता है। विशेष क्लच लाइनिंग को कम दूरी और बस संचालन में आम तौर पर सामान्य स्टार्ट-स्टॉप के लिए डिज़ाइन किया गया है।
एसट्रैवलर-मोनोबस एकमात्र 33/41 सीटर है जिसमें मोनोकोक निर्माण, अच्छी संरचनात्मक ताकत और बेजोड़ स्थायित्व प्रदान करता है। ट्रैवलर-मोनोबस अपने वर्ग में 6 वें पीढ़ी के कैथोडिक इलेक्ट्रो डिपाजिशन (सीईडी) डिप पेंटिंग प्रक्रिया को पूरे वाहन के लिए अपनाने वाला एकमात्र वाहन है, जो प्राइमर एप्लिकेशन के लिए जंग प्रतिरोध और संक्षारण प्रतिरोध के उच्चतम स्तर की पेशकश करता है।
ट्रैवलर-मोनोबस अपनी श्रेणी में एकमात्र वाहन है जिसमें नई यूनी-बूस्टर हाइड्रोलिक ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी, एबीएस, ईबीडी और नवीनतम इंजन ड्रैग टॉर्क नियंत्रण के साथ सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक हैं, जो इसे टॉप क्लास बनाता है, साथ ही स्टॉप ब्रेकिंग सुनिश्चित करते हैं।
आसान प्रवेश और बाहर निकलने की सुविधा कम ऊंचाई के साथ, लोवेस्ट सेंटर ऑफ ग्रेविटी शानदार राइड स्थिरता के लिए, निम्नतम एनवीएच स्तर, छोटा टर्निंग रेडियस, ट्रैवलर-मोनोबस अपने 2.35 मीटर चौड़े इनटिरियर के साथ बेहतर राइड और बैठने की सुविधा प्रदान करता है, वाइड गैंगवे, फुल स्टैंडिंग ऊंचाई और पर्याप्त लेग स्पेस।
ट्रैवलर-मोनोबस पूरी तरह से फोर्स मोटर्स की आर एंड डी टीम द्वारा डिजाइन और तैयार किया गया है, यह पूरी तरह से स्वचालित और रोबोटिक वातावरण में वेल्डेड प्रेस्डस्टील पैनलों से बना है। इसे कंपनी के 6 दशकों से भी अधिक विनिर्माण अनुभव का समर्थन है साथ ही देशव्यापी 200 से अधिक डीलर्स, प्रशिक्षित मैन पावर, विशेष उपकरण और उचित मूल्य वाले स्पेयर पार्ट्स के पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
ट्रैवलर-मोनोबस उत्कृष्ट प्रदर्शन, बेहतर फ्युल इकॉनमी, बेजोड़ ताकत, पूर्ण रूप से सुरक्षित और अधिकतम आराम का एक अद्वितीय संयोजन है, जो इसे कॉर्पोरेट, बेड़े मालिकों, टूर्स और ट्रैवल ऑपरेटर्स, हौसपिटलिटी इंडस्ट्री और स्कूल बस ऑपरेटरों के लिए बढ़िया विकल्प बनाता है।
इस अवसर पर श्री प्रसन फिरोदिया, मैनिजिंग डायरेक्टर, फोर्स मोटर्स ने कहा कि- “ट्रैवलर-मोनोबस हमारी आर एंड डी टीम का एक इन-हाउस प्रयास है और मुझे विश्वास है कि यह प्रदर्शन, आराम, विश्वसनीयता, स्थायित्व और सुरक्षा के नए मानक स्थापित करेगा। इन गुणों ने ट्रैवलर को 9-26 सीटर मिनीबस श्रेणी में अग्रणी बनाया है। बड़े प्रेस्ड पैनलों के व्यापक उपयोग के कारण मोनोकोक निर्माण संभव है – जो पूरी तरह से इन-हाउस डिज़ाइन और टूलड किए गए हैं। फोर्स मोटर्स ने इस प्रॉडक्ट और प्रोसैस टेक्नालजी पर कई पेटेंट के लिए आवेदन किया है।”
अब ट्रैवलर-मोनोबस स्टैंडर्ड एवं स्कूलबस वैरिएंट्स में 33 एवं 41 सीटर विकल्प में फोर्स मोटर्स डीलरशिप में पूरे देश में इस फ़ेस्टिव सीज़न से उपलब्ध होगी।
- भारत का सबसेएडवांस्ड 33/41 सीटर
- यहइस श्रेणी की पहली मोनोकोक पैनल बस है
- बेहदआरामदायक सवारी और हैंडलिंग
- वजन अनुपातके पावर क्लास में बेस्ट
- फ्युल क्लासक्षमता में बेस्ट
- नए यूनी-बूस्टर ब्रेकिंग के साथसेफ्टी क्लास में बेस्ट
- मनेउवेरबिलिटी क्लास में बेस्ट
- इनटिरियर और फैसिलिटीज़ क्लास में बेस्ट


