- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
वर्ल्ड बैंक के अधिकारीयों ने बताया प्रोजेक्ट ऑडिट की बारीकियों को
इंदौर सीए शाखा द्वारा आईसीएआई की कैपिसिटी बिल्डिंग कमिटी के तत्वावधान में वर्ल्ड बैंक फंडेड प्रोक्युर्मेंट ऑडिट पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन आईसीएआई प्रेसिडेंट सीए नवीन गुप्ता ने किया I
इंदौर सीए शाखा के चेयरमेन सीए अभय शर्मा ने बताया कि वर्ल्ड बैंक की अनेक परियोजनाएं इंडिया में चल रही हैं जिसका उचित अनुपालन करने के लिए वर्ल्ड बैंक द्वारा चार्टर्ड एकाउंटेंट्स से ऑडिट कराया जाता है I चार्टर्ड एकाउंटेंट्स वर्ल्ड बैंक की योजनाओं, डॉक्यूमेंटेशन तथा प्रविधि से परिचित हो सकें इस हेतु इस महत्वपूर्ण सेमीनार का आयोजन किया गया I उन्होंने कहा कि वर्ल्ड बैंक फंडेड प्रोजेक्ट्स में १२ वर्षों तक डाक्यूमेंट्स को संभालकर रखना होता है तथा इसमें छोटी छोटी रिपोटिंग का भी ध्यान रखना होता है I
आईसीएआई के नेशनल प्रेसिडेंट सीए नवीन गुप्ता ने कहा कि वर्त्तमान में इन्सोल्वेंसी एंड बैंकर्पसी कोड ने व्यापार में विश्वास का माहौल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करी है I भारत में कुल इन्सोल्वेंसी प्रोफेशनल में से 60 % इन्सोल्वेंसी प्रोफेशनल चार्टर्ड एकाउंटेंट्स हैं तथा इस दिशा में काफी अच्छा कार्य कर रहे हैं I उन्होंने कहा कि आईसीएआई पोर्टल पुर्णतः डिजीटेलाइज्ड प्लेटफार्म पर कार्य कर रहा है तथा स्टूडेंट रिलेटेड 100 % प्रोसीडिग्स ऑनलाइन संपन्न की जा रही हैं I 60 % मेम्बेर्स एक्टिविटी पोर्टल के द्वारा ऑनलाइन सञ्चालन की जा रही है तथा आने वाले समय में इंस्टिट्यूट 100 % ऑनलाइन प्लेटफ़ोर्म पर कार्य करेगा I
इसी दिशा में इंस्टिट्यूट द्वारा इ-सहायता पोर्टल शुरू किया जा चूका है जिसमे मेम्बर्स की ग्रिवियांसेस रियल टाइम मेनर में रीसोल्व की जा रही है I 100 % शिकायतों तथा क्युरिस को आईसीएआई सेक्रेटरीएट के द्वारा रिव्यु किया जाता है I उन्होंने कहा कि आईसीएआई ग्लोबल एकाउंटिंग को एक प्लेट फॉर्म पर लाने के लिए अहम् भूमिका अदा कर रहा है तथा आईसीएआई के द्वारा दिए गए सुझावों को प्रमुखता से सुना तथा माना जाता है I
स्टूडेंट्स के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि इंस्टिट्यूट स्टूडेंट्स की एनालिटिकल स्किल को बढाने के लिए प्रयासरत है तथा नए करीकुलम में इसका ध्यान रखा गया है I सीए गुप्ता ने कहा कि भविष्य एक्सपर्ट्स का है तथा अब कामचलाऊ ज्ञान से काम नहीं चलेगा I सीए कोर्स की सबसे बड़ी ब्यूटी स्टूडेंट्स के द्वारा की जाने वाली आर्टिकलशिप है तथा स्टूडेंट आर्टिकलशिप में क्या सीख रहा है इसलिए इंस्टिट्यूट द्वारा इसका भी टेस्ट इस साल से लिया जायेगा I
उन्होंने कहा कि चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के सिग्नेचर पर सरकार बहुत विश्वास करती है तथा इस विश्वास को बनाये रखने के लिए हमें भी सावधानी बरतना होगी I इस हेतु इस साल आईसीएआई ने टैक्स ऑडिट रिव्यु बोर्ड का गठन किया है जो कि चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के द्वारा किये जा रहे टैक्स ऑडिट को रिव्यु करेगा इससे ऑडिट की गुणवत्ता तथा विश्वसनीयता बनाये रखने में मदद मिलेगी I उन्होंने कहा कि मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स ने करीब 41 चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को कंपनियों के द्वारा फाइल किये गए डाक्यूमेंट्स की जाँच करने के लिए अपोइन्ट किया है I
सीए गुप्ता ने कहा कि इंडियन चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की डिमांड पुरे विश्व में बड़ी तेजी से बड रही है तथा इस साल कैंपस में करीब 150 न्यूली क्वालिफाईड चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को देश के बाहर की कंपनियों ने हायर किया है I उन्होंने कहा कि रेलवे में अभी तक सिंगल एंट्री अकाउंटिंग सिस्टम इम्प्लिमेंटेड था I केंद्र सरकार ने आईसीएआई को रेलवे की एकाउंटिंग डबल एंट्री सिस्टम पर कन्वर्ट करने का कार्य प्रदान किया तथा आईसीएआई केंद्र सरकार को फर्स्ट रिपोर्ट फाइल की जा चुकी है I
सेंट्रल कौंसिल मेम्बर सीए केमिषा सोनी ने कहा कि आईसीएआई मेम्बर्स एम्पोवेर्मेंट की दिशा में काफी कार्य कर रहा है तथा आईसीएआई द्वारा जीएसटी में इम्प्रूवमेंट के लिए लगभग 180 मेमोरेंडम सरकार को सबमिट करे हैं जिसमे से लगभग १६० मेमोरेंडम सरकार ने स्वीकार किये हैं I
सेमिनार का सञ्चालन सचिव सीए हर्ष फिरोदा ने किया तथा धन्यवाद् अभिभाषण सीए पंकज शाह ने दिया I इस अवसर पर सीए कीर्ति जोशी, सीए सोम सिंघल, सीए आनंद जैन, सीए ललित जैन सहित बड़ी संख्या में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स उपस्थित थे I


