- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
वायु इंडिया की संस्थापक डॉ. प्रियंका मोक्षमर नीति आयोग द्वारा प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित
डॉ. प्रियंका मोक्षमर, सीईओ, वायु इंडिया ने नीति आयोग के वुमन ट्रांसफ़ॉर्मिंग इंडिया अवार्ड्स 2019 में पुरस्कार प्राप्त किया। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने डॉ. प्रियंका को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली के श्रीमती सुषमा स्वराज भवन में एक भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया।
नीति आयोग ने संयुक्त राष्ट्र के सहयोग से 8 मार्च 2020 को वुमन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवार्ड्स के चौथे संस्करण का आयोजन किया और माननीय रक्षा मंत्री, श्री राजनाथ सिंह, ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्षता की और WTI अवार्ड्स प्रदान किए।
डब्ल्यूटीआई अवार्ड भारत की महिला लीडर्स और चेंजमेकर्स के सराहनीय प्रयासों को पहचान देने के लिए की गई नीति आयोग की पहल है। 2018 से, नीति आयोग के महिला उद्यमियों हेतु बने मंच के तत्वावधान में इस पुरस्कार की मेजबानी की जाती है,जिसमें उद्यमिता पर विशेष ध्यान दिया जाता है.
पुरस्कार समारोह में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और खाद्य तकनीक एवं अन्य क्षेत्रों में महिलाओं को सम्मानित किया जाता है। WTI अवार्ड्स 2019 को 2,300 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से शीर्ष 30 को तीन चरणों की मूल्यांकन प्रक्रिया के माध्यम से सूचीबद्ध किया गया, जिसमें स्वतंत्र मूल्यांकन और जूरी और सुपर जूरी राउंड शामिल थे।
डॉ. प्रियंका मोक्षमर को वायु घरेलू उपकरणों के सह-संस्थापक होने के लिए सम्मानित किया गया है। वायु भारत भर में पारंपरिक ए.सी. इकाइयों का विकल्प प्रदान करता है जो कि आर्थिक रूप से सस्ता और पर्यावरण के अनुकूल है. वायु मध्य प्रदेश से लेकर देश के २५ शहरों तक अपने उत्पाद बेच रहा है।
VAAYU के बारे में –इनोवेटिव टेक्नोलॉजी
वायु भारत का पहला पेटेंटेड इनोवेटिव स्मार्ट कूलर है, जो पारंपरिक कूलर और ए.सी. के बीच की खाई को भरता है। वायु एक क्रांतिकारी उत्पाद है जो इको-फ्रेंडली समाधान प्रदान करता है और अपनी बेहतरीन कूलिंग क्षमता के कारण 90% तक बिजली की बचत करता है। यह मशीन कंप्रेसर के साथ इवोपरेटिव कूलर का मिश्रण है।
वायु को इनोवेटिव और ग्रीन प्रोडक्ट होने के लिए कई राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार मिलेहैं। इसके अलावा यह दुनिया भर में विभिन्न प्रतिष्ठित प्लेटफार्म पर प्रस्तुत किया गया है।
वायु हाइब्रिड चिलर24-26 डिग्री सेल्यियस का तापमान देता है जबकिबाहर परिवेश का तापमान 30 से 42 डिग्री सेल्सियस या इससे भी अधिक होता है। मशीन की बिजली की खपत एक एयर कंडीशनर के 2500 वाट्स / घंटे की तुलना में केवल 250 वाट / घंटा होती है। इसलिए, समकक्ष टन क्षमता वाले ए.सी. की तुलना में वायु की बिजली की खपत पर बचत लगभग 80-85% है।
इसके अलावा, वायु द्वारा बनाए गए वायु एक्सपीरियंस ज़ोनमें आप वास्तविक परिस्थितियों में वायु द्वारा दी जा रही परफॉर्मेंस, कूलिंग तथा कम्फर्ट का अनुभव ले सकते हैं.
लाभ:
• पर्यावरण हितैषी तापमान
जब परिवेश 40 डिग्री सेल्सियस होता है, तो 24 से 26 डिग्री सेल्सियस का पर्यावरण हितैषी तापमान प्रदान करता है
• बिजली की खपत को कम करना
समकक्ष टन क्षमता की तुलना में 85% से 90% तक बिजली की खपत को कम करता है
एयर कूलर की तुलना में 60% पानी की खपत को कम करता है
•पर्यावरण के अनुकूल
हवा फिल्टर कर प्रदूषण स्तर को कम करता है
पर्यावरण में प्रत्यक्ष गर्मी का उत्सर्जन नहीं करता है
•स्वास्थ्य हेतु फायदे
हेल्दी समाधान, क्योंकि यह कमरे में ताजी हवा को प्रदान करता है
उच्च बाहरी तापमान के दौरान अंदर तुरंत कूलिंग प्रदान करता है
• पॉकेट फ्रेंडली
कूलर की कीमत में ए.सी. का आराम देता है
एसी के उच्च मेंटेनेंस खर्च को कम करता है


