- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
शहीर शेख, एरिका फर्नांडीस, टोनी कक्कड़ और शक्ति मोहन इस न्यू ईयर सेलिब्रेशन की स्पिरिट को बढ़ाते हुए ‘स्टार परिवार करेगा वेलकम 2021’ के मंच पर देंगे अपनी सोलो परफॉर्मेंस।
‘स्टार परिवार करेगा वेलकम 2021’ का मंच चार सेंसेशनल एक्टर्स की परफॉर्मेंस से चुराएगा दर्शकों का दिल
शानदार परफॉर्मेंसेस, बेहतरीन कोरियोग्राफी, लार्जर देन लाइफ प्रॉप्स और एरियल थ्रिल्स के साथ स्टार प्लस अपने दर्शकों के लिए साल का सबसे बड़ा कार्यक्रम ‘स्टार परिवार करेगा वेलकम 2021’ लेकर आया है।
इस मंच पर दर्शकों के चहीते एक्टर्स द्वारा होने वाली सोलो परफॉर्मेंसेस न सिर्फ दर्शकों का दिल चुराएँगी बल्कि इन्हें देख दर्शक ख़ुशी से झूम उठेंगे। इस दौरान प्रतिभाशाली शेहर शेख, खूबसूरत एरिका फर्नांडिस, हैंडसम टोनी कक्कड़ और शानदार शक्ति मोहन जैसे लोकप्रिय कलाकारों ने यहाँ अपनी सोलो परफॉर्मेंस दी।
यहाँ शहीर शेख युद्ध के राजकुमार अर्जुन और सुपर चार्मिंग अबीर राजवंश के रूप में बैक-टू-बैक सनसनीखेज परफॉर्मेंस देते रहे वहीं एरिका फर्नांडिस हुस्न परचम, इश्क शवा और सुरैया जान लेगी क्या जैसे बॉलीवुड गानों के साथ मंच की गर्मी बढ़ाती नज़र आई। वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक टोनी कक्कड़ बहुत सारी मस्ती, गाने और डान्स के साथ दर्शकों का मूड बनाने में पीछे नहीं हटे जबकि डांसिंग दिवा शक्ति मोहन ने अपनी सेंशियस एरियल परफॉर्मेंस दी जिसे पहले कभी नहीं देखा गया है।
अपने ट्रेडिशनल और मॉडर्न रोलप्ले से दर्शकों का दिल जीतने वाले टेलीविज़न फेम शहीर शेख का कहना है “स्टार प्लस के साथ मेरी लंबी जर्नी रही है और मैं योद्धा अर्जुन और डायनामिक अबीर राजवंश की भूमिकाओं को जीवंत करने के लिए रोमांचित हूं। दर्शकों को एक ऐसा डान्स परफॉर्मेंस देखने को मिलेगा जो पहले कभी नहीं देखा गया है। मैंने इस कार्यक्रम की रिहर्सल्स और शूटिंग को बहुत एन्जॉय किया और मुझे उम्मीद है कि स्टार प्लस के दर्शक मेरी परफॉर्मेंस का आनंद लेंगे। ”
मनोरंजन को एक स्तर ऊपर ले जाने वाले बॉलीवुड सिंगर टोनी कक्कड़ कहते हैं, “इस कठिन समय के बीच, स्टार परिवार करेगा वेलकम 2021 के मंच पर परफॉर्म करने में मुझे ख़ुशी हुई। भारतीय टेलीविजन पर होने वाली सबसे भव्य रात का हिस्सा बनने और नए साल के अवसर पर दर्शकों का मनोरंजन करने को लेकर मैं खुश हूँ।”
दर्शकों को इन सभी परफॉर्मेंसेस को निश्चित रूप से देखना चाहिए। इस तरह के मज़ेदार मनोरंजन भरी परफॉर्मेंस को देखना दर्शकों के लिए अद्भुत होगा।
इस रविवार, 27 दिसंबर को अपने सभी पसंदीदा कलाकारों को एक साथ परफॉर्म करते देखिए केवल ‘स्टार परिवार करेगा वेलकम 2021’ के मंच पर रात 8 बजे केवल स्टार प्लस पर।


