- Solaryaan Showcases Hybrid Inverters and Battery Storage Solutions for Homes, Businesses and Industry at REI Expo 2026
- Madhya Pradesh Powers Up Semiconductor Ambitions with MPSEDC–SEMI India MoU and IESA’s Industry ecosystem support.
- Pragya Jaiswal on Working with Sunny Deol in the Upcoming Suryaa: Ant Se Aarambh Tak, Reveals His Off-screen Personality is Different from His On-screen Portrayals
- JEET AI Launches India’s First AI Tutor That Goes Beyond Answers to Actually Teach
- जीत एआई (JEET AI) ने पेश किया भारत का पहला एआई ट्यूटर, जो सिर्फ जवाब नहीं देता, बल्कि पढ़ाता भी है
म्युज़िक कम्पोज़र अजय-अतुल गाएँगे स्टार भारत के अपकमिंग शो ‘तेरी लाडली मैं’ का टाइटल ट्रैक
इस नए साल पर स्टार भारत अपने नए शो ‘तेरी लाड़ली मैं’ को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह आगामी शो एक युवा लड़की की कहानी बयां करेगा, जो जिसे उसका पूरा परिवार नहीं अपनाता है, लेकिन कैसे वह अपने पिता द्वारा खुद को स्वीकारे जाने के लिए सभी बाधाओं से लड़ती है। इस शो का उद्देश्य समाज की रूढ़िवादी सोच पर प्रकाश डालना है जो कई जिंदगियों को प्रभावित कर रहा है और लोगों में जागरूकता पैदा करना इसका उद्देश्य है।
इस इमोशनल शो के लिए एक प्रभावशाली टाइटल ट्रैक की बेहद जरुरत थी इसलिए मेकर्स ने इसे बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शो के निर्माताओं ने मराठी दिग्गज संगीतकार जोड़ी अजय- अतुल को ‘तेरी लाडली मैं’ शो के लिए एक शानदार ट्रैक बनाने के लिए अप्रोच किया है। स
ंगीतकार अजय-अतुल ने हमेशा से ही इस इंडस्ट्री को सबसे मधुर और शानदार गाने दिए हैं। इस जोड़ी ने कई प्रशंसित फिल्मों के लिए गाने गाए हैं जैसे कि सैराट, अग्निपथ, सिंघम आदि। इस शो के निर्माताओं को पता चला है कि यह संगीतकार जोड़ी इस अवसर के लिए अपनी हामी भरेगी और शो के लिए सबसे मधुर और प्रभावशाली टाइटल ट्रैक देंगे।
अब हम सभी केवल इस चर्चित संगीतकार अजय- अतुल द्वारा इस शो का प्रभावशाली ट्रैक गाने का इंतज़ार कर सकते हैं।


