- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी का चतुर्थ दीक्षांत समारोह सम्पन्न
भारत के कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री माननीय श्री राजीव चनद्रशेखर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, डॉ. एस बी . मुजुमदार (चांसलर एवं फाउंडर, सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी) भी रहे उपस्थित
इंदौर, नवंबर 2022: सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी ऑफ़ एप्लाइड साइंसेस ने कल सांय अपना चतुर्थ दीक्षांत समारोह मनाया. इस समारोह में 287 छात्र एवं छात्राओं ने डिग्री प्राप्त की. समारोह विश्वविद्यालय के भव्य और आधुनिक ऑडिटोरियम पलाश में आयोजित किया गया.
दीक्षांत समारोह में भारत के कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री माननीय श्री राजीव चनद्रशेखर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. श्री चंद्रशेखर ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा की श्री राजीव चंद्रशेखर जी ने अपने सम्बोधन में कहा की वे सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समाहरोह में आ कर अभिभूत हुए हैं. उन्होंने मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित करने के लिए आभार माना. उन्होंने कहा की दो दिन पूर्व ही माननीय प्रधान मंत्री जी ने दुनिया को सन्देश दिया की विश्व एक परिवार है, वैसा ही स्लोगन वसुधैव कुटुम्बकम सिम्बायोसिस का है. उन्होंने सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा की अब उनके जीवन का एक अध्याय ख़त्म हो कर दूसरा शुरू हुआ है.
प्रो-चांसलर डॉ. स्वाति मुजुमदार ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए समारोह में मुख्या अतिथि के तौर पर पधारे माननीय मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर जी को धन्यवाद दिया. उन्होंने बताया कि सीबीओसिस यूनिवर्सिटी इंदौर देश कि पहली स्किल यूनिवर्सिटी है जो वर्ष २०१६ में स्थापित हुई थी परन्तु विगत पांच छ: सालो में ही बहुत तेजी से विकास किया है. आज इस यूनिवर्सिटी में हज़ारों विद्यार्थी इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के विभिन्न स्किल आधारित कोर्सेस में अध्यनरत हैं. डॉ. स्वाति ने यह भी बताया कि स्किल मॉडल के तहत हम 70 प्रतिशत तक करके के सीखने में विश्वास करते हैं. सभी विद्यार्थियों को प्रति वर्ष एक इंटर्नशिप अनिवार्य है जिससे वे रोज़गार के लिए तैयार हो सके.
उन्होंने कहा कि वो इस बात से आश्वस्त हैं कि विगत तीन वर्षों में संस्थान के विद्यार्थी न सिर्फ अच्छी जॉब पाने में कामयाब हुए बल्कि इनमे से कईयो ने उद्यमिता कि ओर अग्रसर हो कर अपने स्टार्टअप्स भी शुरू किये हैं जोकि एक स्किल यूनिवर्सिटी की सफलता का पैमाना है. उन्होंने माननीय मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर जी एवं चांसलर डॉ. डॉ. बी. एस. मुजुमदार सर को भी कोटि कोटि धन्यवाद दिया जो पुणे से इस दीक्षांत समारोह में शरीक होने आये. उन्होंने मीडिया के सभी बंधुओं को, अन्य सभी अतिथियों को, पालकों को और छात्रों को भी धन्यवाद दिया.
संस्थान के वाईस चांसलर डॉ. पृथ्वी यादव ने बताया की – बीटेक मैकेट्रॉनिक्स के छात्र प्रणव मजीठिया को उनके सर्वांगीण प्रदर्शन हेतु चांसलर्स गोल्ड मैडल प्रदान किया गया. इसके अन्यत्र एमबीए बीऍफ़एसआई के रोशन जॉन, बीबीए बीऍफ़एसआई की प्रियाशा शर्मा, एग्जीक्यूटिव एमबीए की अलय परांजपे, बीबीए रिटेल की रौशनी रुपातन माजी, बीटेक सीएसआईटी की अयंक सिंघई एवं बीटेक मैकेट्रॉनिक्स के प्रणव मजीठिया समेत छ: विद्यार्थियों को प्रोग्राम टॉपर्स अवार्ड्स प्रदान किये गए.
दो विद्यार्थयों को आत्मनिर्भर अवार्ड प्रदान किये गए.
उन्होंने यह भी कहा कि सिम्बायोसिस विश्वविद्यालय भारत की सर्वप्रथम स्किल यूनिवर्सिटी है जहाँ आंत्रप्रेन्योरशिप पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है. छात्र उद्यमिता की ओर अग्रसर रहे और समाज में रोज़गार के अवसर प्रदान करे, इस बात को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय हर वर्ष ऐसे दो विद्यार्थी जो खुद के व्यवसाय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें आत्मनिर्भर अवार्ड्स भी प्रदान करती है. इस वर्ष बीबीए रिटेल की जसरीत कौर भाटिया एवं बीबीए बीऍफ़एसआई के कोप्पुरावुरी अनिरुद्ध को ये अवार्ड प्रदान किये गए.


