- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर ने “केक मिक्सिंग सेरेमनी” के साथ की क्रिसमस सेलिब्रेशन की शुरुआत
इंदौर, नवम्बर 2022: आगामी उत्सवों और क्रिसमस के आगमन के उपलक्ष में शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में रविवार 13 नवंबर 2022 को केक मिक्सिंग सेरेमनी हुई। केक मिक्सिंग पुरानी परंपरा है जो क्रिसमस केक बनाने की पहली स्टेप है। माना जाता है कि ऐसा पारंपरिक तौर से क्रिसमस के आगमन का जश्न मनाने के लिए किया जाता है। इसे अच्छी खबर और खुशियों के लिए भी शुभ मानते हैं।
यूरोप में 17वीं सदी के आसपास केक मिक्सिंग समारोह फसल के मौसम के आगमन को दर्शाता है। यह अगली फसल तक इस आशा के साथ संचित किया जाता है कि यह अभी एक और उपयोगी साल लाएगा। इसलिए केक मिक्सिंग एक पुरानी क्रिसमस परंपरा का एक हिस्सा है। इसके साथ ही यह नए साल के लिए आपकी शुभकामनाएं प्रदान करता है। ऐसा माना जाता है कि इस मिश्रण को मिलजुल कर तैयार करना शुभ होता है। यह परिवार में प्यार एवं समृद्धि कायम करता है।
शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर के जनरल मैनेजर श्री रोहित बाजपाई ने कहा, “हर साल की तरह इस बार भी शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में केक मिक्सिंग सेरेमनी और सजावट के साथ क्रिसमस का स्वागत किया है। शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर मेहमान नवाजी के लिए जाना जाता है। हमारे मेहमानों के लिए असाधारण, यादगार और खुशनुमा अनुभव देने वाले आयोजन करना हमारे लिए बेहद ख़ुशी की बात है। शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर स्वादिष्ट भोजन और गतिविधियों के साथ उच्च स्तरीय आतिथ्य के लिए एक आदर्श वातावरण प्रदान करता है। पूर्ण रूप से शुद्ध शाकाहारी इंदौर का भव्यतम फाइव स्टार होटल शेरेटन ग्रैंड पैलेस में हर रीती-रिवाज़ और शैली के विवाह आयोजन के लिए आवश्यकतानुसार विशिष्ट भोजन और क्यूजीन उपलब्ध है।“
शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में केक मिश्रण में ज्यादा मात्रा में उपयोग होने वाली सामग्री , खजूर, आलुबुखारा, मिश्रित ड्राय फ्रूट, किशमिश, सूखे अंजीर, सुल्ताना, ग्लेस चेरीज, ब्राउन शुगर, मिक्स्ड मसाले, बादाम के टुकड़े के साथ ही बहुत सारी सामग्री मिक्स की गई थी। इस मिक्सचर को कम से कम 1 महीने तक फ्रीज में रखा जाता है। क्रिसमस से कुछ दिन पहले तक इसे फर्मेंट होने देते हैं और फिर इस मिक्सचर का इस्तमाल कर डिलिशियस केक तैयार किया जाता है। इस केक का ट्रेडीशनल नाम क्रिसमस प्लम केक है।
शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में आयोजित इस इवेंट में होटल के खास मेहमान उपस्थित थे। इस इवेंट को सभी ने एन्जॉय किया क्योंकि वे इस समृद्ध परम्परा से जुड़ पाए।


