- अब बिना ऑपरेशन भी हटेगी ब्रेस्ट की गांठ, इंदौर में शुरू हुई नई तकनीक
- जियो स्टूडियोज़ और सिख्या एंटरटेनमेंट की फिल्म 'डोरोथी' का टाइटल आउट, TIFF प्रीमियर से पहले बड़ा सरप्राइज
- सन नियो लेकर आ रहा है 'राजनंदिनी' : बदला, प्यार और रहस्यों से भरी एक नई कहानी
- Sun Neo Announces Raajnanndini: A Powerful Story of Revenge and Love
- दिल धोखा और डिज़ायर से लेकर लॉक अप सीज़न 2 तक… आकांक्षा चमोला का धमाकेदार सफर
जनता क्लिनिक पर नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर
इंदौर. वार्ड क्र 6 में स्थित जनता क्लिनिक पर आज नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया. पार्षद दीपक जैन (टीनू) ने बताया कि नेत्र शिविर का शुभारंभ विधायक सुदर्शन गुप्ता, इंदौर आई हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ सुधीर महाशब्दे, डॉ निर्मल महाजन ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया.
नेत्र शिविर में 150 से अधिक मरीजो की जाँच की गई. शिविर में जिन मरीजों को चश्मे की आवश्कता होगी उन्हें चश्मे वितरित किये जायेंगे, जिन्हें मोतियाबिंद की शिकायत होगी उनका नि:शुल्क ऑपरेशन भी करवाया जायेगा.
शिविर में जाँच के दौरान 18 मरीजो को मोतियाबिंद की शिकायत थी जिनका ऑपरेशन इंदौर आई हॉस्पिटल में नि:शुल्क किया जाएगा. उपस्थित अतिथियों एवं रहवासियों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि भी दी गयी.


