- करण टैकर ने स्कॉटलैंड में शुरू की नए प्रोजेक्ट की शूटिंग!
- Aakash Education Services Limited (AESL) launches Aakash INVICTUS- Engineering 2.0, strengthening its JEE ecosystem with Invictus-led high-performance academic architecture
- आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड ने लॉन्च किया ‘आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’, इनविक्टस के हाई-परफॉर्मेंस एकेडमिक आर्किटेक्चर के साथ जेईई इकोसिस्टम को करेगा मजबूत
- तनिष्क ने पेश किया 'अध्यंतरा' कलेक्शन, आभूषणों में उतरी ब्रह्मांड की असीम सुंदरता
- Tanishq introduces adhyantara this festive season, translating the infinite wonder of the cosmos into extraordinary jewellery
राष्ट्र स्तरीय मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप में सुमित एवं अतुल ने गोल्ड मैडल जीता
इंदौर. दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम मे आयोजित हुई इंडिपेंडेंस कप आल इंडिया जीत कुने डो मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप यह प्रतियोगीता जीत कने डो मार्शल आर्ट फेडरेशन द्रारा आयोजित की गयी थी मध्यप्रदेश की टीम से देवास के एक छोटे से गांव कुमारिया के सुमित पटेल ने और हरदा के अतुल गौर ने राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगीता में गोल्ड मैडल जीतकर अपना परचम लहराया। दोनों प्रतिभागी इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं.
युवा खिलाडी सुमित पटेल ने 75 -80 किलोग्राम वेट केटिगेरि में और अतुल गौर ने 70 – 75 वेट केटिगेरि में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों युवा खिलाडिय़ों ने मार्शल आर्ट की इस प्रतियोगिता मे ना केवल अपना बल्कि अपने अपने माता पिता एवं अपने गाँव , जिला साथ ही अपने प्रदेश का भी नाम रोशन किया। दोनो खिलाडियों का सम्मान इंटरनेशनल जेकेडी मास्टर सिफू लायन विकास गिहरा ने किया.
दोनों खिलाडियों का चयन साउथ एशियन जीत कने डो मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप जो कि श्री लंका मे सितंबर मे आयोजित होगी के लिये हो सकता है. आल इंडिया जेकेडीएमएफआई के आर्गनाइजिंग सेक्रेट्री और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सागरमल जी गुप्ता ने बताया कि दोनो खिलाडियों का बहुत ही अच्छा प्रदर्शन रहा.


