- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
शनाया कपूर, खुशी कपूर, सुहाना खान से लेकर पश्मीना रोशन के बी-टाउन डेब्यू का है ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार
दुनिया भर में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली इंडस्ट्रीज में से एक बॉलीवुड है, जो ना सिर्फ एंटरटेनमेंट का जरिया है बल्कि इंडिया में मौजूद ऑडियंस के जिंदगी का हिस्सा भी है। ऐसे में स्टार्स के रूटीन से लेकर उनके वेकेशन तक, सब कुछ ऑडियंस के लिए बेहद जरुरी रहता है। और उन्ही कुछ सबसे दिलचस्प पहलुओं में से एक है बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले स्टार्स, जिनके बारे में अपडेटेड रहना हमारी ऑडियंस बेहद पसंद करती है।
ऐसे में लेकर आएं हैं हम आपके लिए बॉलीवुड की कुछ मोस्ट अवेटेड बी-टाउन ब्यूटीज के डेब्यू की लिस्ट:
शनाया कपूर:
संजय और महीप कपूर की बेटी, शनाया कपूर ने अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए काफी चर्चा और प्रत्याशा पैदा कर दी है। सिल्वर स्क्रीन पर जलवे बिखेरने से पहले ही शनाया सोशल मीडिया पर अच्छी फैन-फॉलोइंग एन्जॉय करती हैं। दूसरी तरफ, शनाया अपने डेब्यू को लेकर कयासों और अटकलों की वजह से टॉक ऑफ़ द टाउन बनी हुई हैं। ऐसे में यह यंग स्टारलेट रिपोट्स के मुताबिक, करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस की ‘बेधड़क’ के साथ अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।
खुशी कपूर:
जान्हवी कपूर के सक्सेसफुल डेब्यू के बाद सभी की निगाहें बोनी कपूर और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर पर टिकी हुई हैं। अक्सर जिम के बाहर से लेकर परिवार और दोस्तों के साथ अपने ब्रंच-डिनर आउटिंग पर स्पॉट की जाने वाली ख़ुशी, ऑडियंस को बॉलीवुड में अपनी एंट्री को लेकर बेहद उत्साहित कर चुकी हैं। जैसा की सभी जानते हैं, खुशी ज़ोया अख्तर की आर्ची के साथ एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपना पहला कदम रखने जा रही हैं। ऐसे में उन्हें पहले ही रिलीज किए जा चुके टीजर में ऑडियंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
सुहाना खान:
अगर आप दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार की बेटी हैं, तो ऑडियंस के लिए आपके डेब्यू का इंतजार करना बिल्कुल लाजमी है। बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी, सुहाना खान अमेरिका में थिएटर में अपनी शानदार तस्वीरों और अपनी एक्टिंग की खबरों के लिए लगातार चर्चा में रही हैं। पहले ही अपने थिएटर एक्ट में शानदार एक्टिंग की झलक दिखाकर सभी को इम्प्रेस कर चुकी सुहाना, जोया अख्तर की आर्ची में नजर आने के साथ ही इंडस्ट्री में अपनी डेब्यू की तैयारी कर रही हैं।
पश्मीना रोशन:
हाल ही में इश्क विश्क के रीबूट की घोषणा के साथ धूम मचाते हुए, पश्मीना रोशन ने डेब्यू करने जा रहीं स्टारलेट की लिस्ट में अपना नाम शामिल कर लिया है। पश्मीना के डेब्यू को लेकर ऑडियंस के बीच भी काफी उत्साह देखने मिल रहा है। वेब पर मौजूद डेब्यूटेंट एक्ट्रेस के बारे में बहुत कम जानकारी ने सभी के लिए फिल्म का इंतजार करना मुश्किल बना दिया है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि पश्मीना ने बॉलीवुड में अपने डेब्यू को लेकर मिस्ट्री से भरा माहौल क्रिएट किया है।
हाल ही में रिलीज किए गए मोशन पोस्टर में पश्मीना का स्टाइलिश अंदाज सभी को देखने मिला है। इस तरह से पश्मीना के साथ चाइल्ड एक्टर जिब्रान खान के अलावा इंटरनेट सेंसेशन रोहित सराफ भी इश्क विश्क रिबाउंड में स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं।


