- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
बॉलीवुड में कियारा अडवाणी की 8वीं एनिवर्सरी की ईव पर एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ खास अंदाज में मिलकर मनाया जश्न
बॉलीवुड में अपनी एनिवर्सरी पर अपने फैंस के साथ एनुअल मीटिंग के ट्रेडिशन को जारी रखते हुए, इंडिया की नई ड्रीम गर्ल कियारा अडवाणी ने अपनी पहली फिल्म फगली के आठ साल को मार्क करते हुए 40 से ज्यादा फैन क्लबों से वर्चुअल तरीके से मुलाकात की। बता दें कि एक्ट्रेस की यह फिल्म 13 जून, 2014 को रिलीज़ हुई थी।
बॉलीवुड में टॉप स्टार्स के बीच जगह बनाए हुए, कियारा अडवाणी ने यादगार और इम्पैक्टफुल परफॉरमेंसों और किरदारों के साथ सिर्फ आठ सालों में अपने शानदार करियर का एक रीमाकेबल मुकाम हासिल किया है, जो दर्शकों के दिलों में मौजूद है। इसके साथ ही अपनी आने वाली फिल्मों की एक स्ट्रीक के साथ बॉलीवुड में कियारा अडवाणी के एक नए युग की शुरुआत कर रही है।
ऐसे में अपने फैंस के प्यार और सपोर्ट का जश्न मनाने के लिए और सालों से मिले जबरदस्त रिस्पांस के लिए आभार व्यक्त करने के खातिर, कियारा आडवाणी ने अपने फैंस के साथ एक विर्चुअल बातचीत की, ख़ुशी से भरी बातचीत की इस एक शाम को एन्जॉय करते हुए, एक्ट्रेस ने उनसे पूछे गए कुछ मजेदार सवालों के जवाब भी दिए।
इसके साथ ही फैंस ने नच पंजाबन हुक स्टेप चैलेंज के साथ बातचीत की शुरुआत करते हुए बॉलीवुड में कियारा अडवाणी के आठ साल पूरे होने का जश्न मनाया।
इस बातचीत में उनकी सबसे कम उम्र की फैन, जो कि 4 साल की एरिना थी, ने भूल भुलैया 2 देखने के बाद एक्ट्रेस की तारीफ की। पिछले साल, कियारा की एक यंग म्यूजिकल फैन सचिता ने एमएस धोनी से जब तक गाया और इस साल उन्होंने गुड न्यूज से दिल ना जानेया गाया। बांग्लादेश की आयशा ने एक्ट्रेस से अपने देश आने का अनुरोध किया। एक और फैन प्राची ने एक्ट्रेस के लिए शेरशाह का रांझा और मन भरया गाया। समद्रिता नाम की फैन ने शेरशाह से डिंपल के रूप में कियारा अडवाणी की दो कलाकृतियों को स्केच किया। जबकि दो युवा और प्यारे फैन्स, मेबिंग और उनकी बहन ने कियारा के लिए रांझा गाया। जैसा कि फैन्स ने कियारा से अपने डीएम्स को चेक करने का अनुरोध किया, एक्ट्रेस ने तुरंत उनकी बात मानी और अपने फैन क्लब्स को फॉलो बैक किया।
कियारा अडवाणी की टीम ने फैन्स के साथ केक काटकर बड़े ही खास अंदाज में इस सेलिब्रेशन को पूरा किया।
बिहार, असम, कोलकाता, जयपुर, रांची, चंडीगढ़ से लेकर बांग्लादेश और तुर्की तक, देश के साथ-साथ दुनिया के अलग अलग हिस्सों से फैन्स ने अपने आर्ट वर्क, सिंगिंग के जरिए कियारा के लिए अपना प्यार दिखाया। यही नहीं अपने फेवरेट स्टार के उन्होंने दिल खोलकर बातचीत भी की जिसमें कियारा के लिए उनका प्यार साफ झलक रहा था।
हाल में रिलीज हुई अपनी लेटेस्ट फिल्म भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद अब कियारा अडवाणी अपनी अपकमिंग फिल्म जुगजुग जीयो की रिलीज के लिए पुरी तरह से तैयार है, जिसका प्रमोशन फिलहाल जोरों पर है।
बता दें, फगली, एमएस धोनी, कबीर सिंह, गुड न्यूज, शेरशाह से लेकर हाल ही में रिलीज हुई भूल भुलैया 2 तक, कियारा अडवाणी ने प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ अपने फैन्स के दिलों पर राज किया है, जिसके चलते दुनिया भर में उनके फैन्स की लिस्ट काफी लंबी हो गई है।
जुगजुग जीयो, गोविंदा नाम मेरा, एस शंकर की राम चरण के साथ आने वाली और कुछ अघोषित प्रोजेक्ट्स के साथ, कियारा अडवाणी ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा और बैंकबले स्टार्स का स्थान हासिल किया है।


