- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
गौर गोपालदास ने सिखाए लाइफ मैनेजमेंट के हुनर
इंदौर. आध्यात्मिक वक्ता गौर गोपालदासजी के प्रवचनों का लाभ 28 अगस्त को होटल मेरीएट में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में 128 एन्टरप्रेन्योर आर्गेनाइजेशन इंदौर चेप्टर के सदस्यों ने लिया. सीक्रेट फॉर हैप्पी लाइफ विषय पर आयोजित उनकी संभाषण दक्षता से होटल में मौजूद सभी सदस्य आत्मविभोर रहे । उन्होंने इस अवसर पर लाइफ मैनेजमेंट के खास हुनर भी सिखाए.
कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग पुणे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की उपाधि प्राप्त श्री गौर गोपालदास ने लाइफ कोच के रूप में अपने करियर को नई दिशा दी. वर्ष 1996 में उन्होंने इस्कॉन को ज्वाइन किया. इस्कॉन की चौपाटी ब्रांच में अपने नेतृत्व क्षमता के साथ सेवा देने के साथ श्री गौर गोपालदास ने एक आध्यात्मिक संत और जीवन मार्गदर्शक के रूप में अपना जीवन समर्पित किया.
संत राधानाथ स्वामी के शिष्य गौर गोपालदास विभिन्न कॉलेजों एवं वैश्विक स्तर पर दो दशकों से मार्गदर्शन दे रहे हैं. वे दुनियाभर मेंअग्रणी डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, बिजनेसमेन, स्टूडेंट्स आदि का कुशल मार्गदर्शन कर रहे हैं. गौर गोपालदास को इंफोसिस, बार्कलेज, बैंक ऑफ अमेरिका, फोर्ड, मैंकिटोश जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियां भी आमंत्रित करती हैं. हाल ही में लंदन यात्रा पर उन्हें ब्रिटिश संसद में भी भाषण के लिए आमंत्रित किया गया था.
आध्यात्मिक एवं प्रेरणा के क्षेत्र में उन्हें वर्ष 2016 में रोटरी इंटरनेशनल के सुपर एचीवर के रूप में सम्मानित किया जा चुका है. बहरहाल इंदौर में एंटरप्रेन्योर आर्गेनाइजेशन के सदस्यों ने उन्हें अपने बीच पाकर खुशी का इजहार किया ।


