- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
यात्रा से मिलते है जीवन के सच्चे अनुभव: अत्रे
इंदौर. राष्ट्र व देश के विकास की यात्रा सर्वप्रथम स्व विकास से प्रारंभ होती है. जीवन में अच्छे समय को व्यर्थ न करे बल्कि उसका सदुपयोग करें व आने वाले बुरे समय के लिए अपने आप को तैयार करें. हर विद्यार्थी को जीवन में यात्रा जरुर करना चाहिए क्योकि यात्रा के दौरान भी जिदंगी के कई सच्चे अनुभव प्राप्त होते है.
यह कहना है सीएच एजमेकर्स के फाउंडर डायरेक्ट डॉ. संदीप अत्रे का. वे पटेल कॉलेज में इंडक्शन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे. कॉलेज में बीएससी, बीकॉम, बीबीए और एमपीए के नवीन प्रवेषित के लिए कार्यक्रम का आयोजित किया गया.
स्वागत उद्बोधन में चेयरपर्सन श्रीमती प्रीति पटेल, वाईस चेयरमेन अजीत सिंह पटेल, एक्जीक्युटीव डायरेक्टर दिनेश सिंह पटेल व डायरेक्टर प्रो. के.केे मिश्रा व समस्त पटेल गु्रप की ओर से प्राचार्य डॉ. मनीष पाण्डे ने समस्त विद्यार्थियों का स्वागत किया. इसके उपरान्त हेड अकेडमिक्स हरीश शर्मा ने संस्था की शैक्षणिक गतिविधियों व उपलब्धियों से छात्रों को अवगत कराया.
परीक्षा नियंत्रक डॉ. जय तिवारी व पदाधिकारियों ने अतिथि स्वागत किया. अतिथि को मीमेन्टो टीएनपी हेड नवीन गुर्जर व प्रथम वर्ष विभागाध्यक्ष राकेश पंडित ने प्रदान किया। आभार प्रदर्शन विभागाध्यक्ष शान्तनु वर्मा ने किया. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया उन्हे संस्था के विभिन्न विभागों एंव पदाधिकारियों से भी परिचित कराया गया।
बेस्ट फ्रेंड बनाए नहीं जाते
श्री अत्रे ने कहा कि अच्छा दोस्त केवल वो नही जो आपके हर दुख: में साथ दे अपितु आपकी सफलताओ पर भी खुश और प्रसन्न रहे. उन्होंने आगे कहा बेस्ट फ्रेंड बनाये नही जाते, बन जाते है. उन्होने कहा कि जिदंगी मे कुछ भी घटना नही है सब कुछ एक प्रक्रिया है अर्थात सभी घटनाओं के पीछे कोई न कोई जुडी हुई प्रक्रिया है.


