- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
बाहरी के साथ आतंरिक सुंदरता को निखारने के टिप्स दिए
इन्दौर। आई पी एस अकादमी में फैशन टेक्नोलॉजी विभाग में इंडक्शन वीक के अंतगर्त मेकअप वर्कशॉप आयोजित किया गया। जिसमे ख्यात ब्यूटिशियन उन्नति सिंह ने विद्यार्थियो को इस कला से अवगत कराया।
विद्यार्थियो को स्वयं ने मेकअप का डेमोंस्ट्रेशन दिया। उन्होंने कई बारीकियॉ समझाई । उन्होंने थर्मल हेयर स्टाइल की जानकारी दी जिसमे सेल्फ ब्लोअर ड्राई, सेल्फ कर्ली हेयर व स्ट्रेटनिंग की विसृत जानकारी दी.
उन्होंने बताया बालो को धोने से पहले हमेशा आयल लगाना चाहिए। हेयर फॉल रोकने के लिए सिल्क के कपड़े का पिलो उपयोग करना चाहिए। इससे नेचर मॉश्चर मेन्टेन रहता है। बालो को गिला न छोड़े इससे इंफैक्शन होता है और बाल कमजोर हो जाते है। हमेशा ऑर्गेनिक फ़ूड का सेवन करना चाहिए ये पेस्टिसाइड फ्री होते है ।
रॉयल लुक मेकअप में फोकस पॉइंट लिप्स होते है। युरोपियन मेकअप इंटरनेषनल स्टाईल मेकअप है। यह वेस्टर्न ड्रेसेस के साथ अच्छा लगता है। अरेबियन मेकअप में आंखे ही फोकस पॉइंट होती है।
उन्नति सिंह ने बाहरी सुंदरता के साथ- साथ आतंरिक सुंदरता को निखारने के टिप्स भी दिए जिसके लिए उन्होंने मैनेजमेंट स्ट्रेस के बारे में समझाया की स्ट्रेस को कैसे दूर किया जा सकता है श्रवण चिंतन मनन गुणन जैसे गुण व्यक्ति के व्यक्तित्व को आतंरिक रूप से निखारते है यह बहुत ही उम्दा उदहारण के साथ समझाया ।
उन्होने होम फेस पैक व घरेलु उपचार बताये एवं एक या दो मिनिट में तैयार होने की ट्रिक्स बताई जिससे कम समय में भी आकर्षक मेकअप किया जा सके। बॉडी या फेस के अनुसार किस तरह से हम आकर्षक तैयार हो सकते है।
ड्रेसेस या पहने गए आउट फिट के अनुसार किस तरह का मेकअप करना चाहिए ये सारी ट्रिक्स दी गयी। जेल आई लाइनर का प्रयोग करना चाहिए ये वाटर प्रूफ होता है, जो आँखों को नुकसान नहीं करता स्किन पर ब्यूटी बाम का प्रयोग करना चाहिए इसमे सन प्रोटेक्शन होता है। लिप ग्लोव्स चेहरे को फ्रेश लुक देता है ।
खाने में केवल गैहुॅ ही नही हर तरह का अनाज खाना चाहिये। रोज नारियल पानी, गुड़, शहद, अखरोट व सेवफल खाना चाहिये।
इस मौके पर फैशन विभाग के प्रोफेसर हेमन्त बांधव ने बताया की फैशन टेक्नोलॉजी का यह इंडक्शन वीक चल रहा है। फैशन स्टूडेंट्स को डिजाइनर बनने से पहले सेल्फ ग्रूमिंग आनी चाहिए। इंडक्शन वीक में रोज नए एक्सपर्ट से स्टूडेंट्स का परिचय होगा ।


