- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
गौरव वर्मा की अवानिका फिल्म्स ने ‘प्रेम कीटाणु’ का किया ऐलान, 2 अक्टूबर 2026 को होगी रिलीज
निर्माता गौरव वर्मा के नए बैनर अवानिका फिल्म्स ने फर्स फिल्म्स के साथ मिलकर अपनी पहली फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ की घोषणा की है। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में वीर पहाड़िया, आफिया सैयद, अपारशक्ति खुराना, राकेश बेदी और निखिल विजय नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ और ‘एस्पिरेंट्स’ फेम निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की ने किया है।
‘प्रेम कीटाणु’ उन लड़कों की कहानी है, “जिनको कॉलेज में न मार्क्स मिले, न उम्मीद, न प्यार, कुछ मिला तो सिर्फ दोस्त और खूब सारे हार्टब्रेक्स।” फिल्म आज के युवाओं और उनकी जिंदगी, महत्वाकांक्षाओं और प्यार से जुड़े संघर्षों को मजेदार और बेहद सहज अंदाज में पेश करती है।
यह फिल्म अवानिका फिल्म्स की पहली पेशकश है। गौरव वर्मा ने इस बैनर की स्थापना ऐसी कहानियों को मंच देने के उद्देश्य से की है, जिनमें भावनात्मक सच्चाई के साथ मजबूत थिएट्रिकल अपील हो। रेड चिलीज के लिए स्वतंत्र निर्माता के तौर पर उनकी पिछली फिल्मों ‘डार्लिंग्स’, ‘भक्षक’, ‘जवान’ और ‘बदला’ को समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिला और ये फिल्में व्यावसायिक रूप से भी सफल रहीं।
अवानिका फिल्म्स की पहली फिल्म के तौर पर ‘प्रेम कीटाणु’ एक ऐसे स्टूडियो की रचनात्मक दिशा तय करती है, जो नई और विविध कहानियों के साथ ऐसी थिएट्रिकल फिल्मों का निर्माण करना चाहता है, जिनमें ताजगी और मनोरंजन का बेहतरीन संतुलन हो।
‘प्रेम कीटाणु’ आज के युवाओं से जुड़ने के साथ-साथ पुरानी पीढ़ी को उनके कॉलेज के दिनों और बीते अनुभवों की याद दिलाने की कोशिश करेगी। फिल्म उनकी जिंदगी के अनुभवों को अगली पीढ़ी की उम्मीदों और सपनों से जोड़ती नजर आएगी।
‘प्रेम कीटाणु’ 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


