- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
तहेर शब्बीर और शीना चोहान शॉर्ट फिल्म ‘Walls’ में आएंगे नजर, अकेलेपन और इंसानी रिश्तों की कहानी दिखाएगी फिल्म
ताहेर शब्बीर और शीना चौहान जल्द ही आगामी शॉर्ट फिल्म ‘Walls’ में मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फ्रेज़र स्कॉट के निर्देशन में बनी यह फिल्म अकेलेपन, मानवीय जुड़ाव और उन अदृश्य दीवारों की पड़ताल करती है, जिन्हें लोग अपने आसपास खुद खड़ा कर लेते हैं।
फिल्म की कहानी मोनिशा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक अकेली साउंड इंजीनियर है। उसकी एक जरूरी डेडलाइन के बीच उसकी मिलनसार पड़ोसी एकांश अपना घर बदलने के लिए जोर-शोर से सामान पैक करना शुरू कर देता है। उसकी आवाज से परेशान होकर मोनिशा उसे चुप कराने की कोशिश करती है और इसी बहाने दोनों के बीच पहली बार बातचीत होती है। वर्षों से एक-दूसरे के पड़ोसी होने के बावजूद उनकी यह पहली वास्तविक मुलाकात होती है, जो आगे चलकर एक अप्रत्याशित रिश्ते में बदल जाती है और पहली बार मोनिशा को अपनी बनाई हुई “दीवारें” गिराने पर मजबूर करती है।
आधुनिक दौर के अकेलेपन की अंतरंग पड़ताल करती ‘Walls’ इस बात को सामने लाती है कि कैसे दो लोग सालों तक एक-दूसरे के बिल्कुल करीब रहकर भी अजनबी बने रह सकते हैं और कैसे एक छोटी-सी मुलाकात उनकी जिंदगी बदल सकती है।
ताहेर शब्बीर ने कहा, “मुझे निर्देशक का विजन और फिल्म की कहानी बहुत पसंद आई। लंबे समय बाद मैंने ऐसा किरदार निभाया है, जो काफी मजेदार और खुशमिजाज है और असल जिंदगी में मेरी पर्सनैलिटी के भी ज्यादा करीब है। शीना के साथ काम करना भी शानदार अनुभव रहा, क्योंकि मैं हमेशा से मानता आया हूं कि वह एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं। मेरा यह भी मानना है कि किसी भी फिल्म की खूबसूरती उन लोगों से बनती है, जिनके साथ आप काम करते हैं, और इस प्रोजेक्ट से कई बेहद अच्छे और शानदार लोग जुड़े हुए हैं। फ्रेज़र और शीना जिस तरह के इंसान हैं, वही एक बड़ी वजह थी कि मैंने इस फिल्म के लिए हां कहा।”
शीना चौहान ने कहा, “मोनिशा एक ऐसी लड़की है, जिसने अपने जीवन में हुए नुकसान के बाद खुद के चारों ओर दीवारें खड़ी कर ली हैं। उसके भीतर छिपी संवेदनशीलता और कमजोरी ने मुझे इस किरदार की ओर आकर्षित किया। मुझे एक ऐसी महिला की यात्रा को पर्दे पर उतारना बेहद पसंद आया, जो अपने आसपास की दुनिया से कट चुकी है और फिर जब कोई अप्रत्याशित रूप से उस दूरी को पार कर उसके करीब पहुंचता है, तो उसके भीतर क्या बदलाव आता है। ताहेर के साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा। उन्होंने एकांश के किरदार में गर्मजोशी, सहजता और शरारत का खूबसूरत मेल लेकर आए। फ्रेज़र का फिल्म को लेकर विजन बेहद स्पष्ट और संवेदनशील था। मैं इस कहानी से गहराई से जुड़ पाई, क्योंकि यह एक ऐसी सार्वभौमिक भावना को दर्शाती है, जिसे हम सभी कभी न कभी महसूस करते हैं—कि हमारे आसपास लोग मौजूद होने के बावजूद हम कितनी आसानी से अकेला महसूस कर सकते हैं।”
लेखक-निर्देशक फ्रेज़र स्कॉट ने कहा, “मैंने ‘Walls’ की कहानी उस समय लिखी, जब वर्सोवा की पुरानी दीवारें और इमारतें धीरे-धीरे ऊंची दीवारों के सामने बदल रही थीं। इसने मुझे सोचने पर मजबूर किया कि ये ढहती हुई संरचनाएं लोगों के बीच मौजूद दूरियों और आधुनिक जीवन के अकेलेपन का प्रतीक किस तरह बन सकती हैं। मैं आभारी हूं कि यह कहानी ताहेर, शीना और पूरी टीम से तुरंत जुड़ गई और उन्होंने इसे पर्दे पर जीवंत कर दिया।”
फिल्म का सह-निर्माण Vedic Productions और RAT Films द्वारा किया गया है। प्रांजल पिचा फिल्म के डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी हैं, जबकि सुचित्रा पिल्लई ने फिल्म में एंटागोनिस्ट को अपनी आवाज दी है। फिल्म का संगीत प्रशांत इंगोले ने तैयार किया है और सैम दास क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं।
फिल्म के निर्माताओं ने कहा, “हमारे पास शीना चौहान और ताहेर शब्बीर के रूप में एक शानदार कास्ट है, जो इस गहराई और कई परतों वाली कहानी में स्क्रीन पर अपनी केमिस्ट्री से जान डालेंगे। लेखक-निर्देशक फ्रेज़र स्कॉट ने इस कहानी को बेहद खूबसूरती से पर्दे पर उतारा है। ‘Walls’ वास्तविक मानवीय अनुभवों से जुड़ी कहानी है और आज हम जिस दुनिया में रहते हैं, उसकी एक बेहद प्रासंगिक तस्वीर पेश करती है। फिल्म फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन में है और इसके राष्ट्रीय रिलीज के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में प्रदर्शन और बाद में OTT रिलीज की तैयारी चल रही है। हम इस शानदार प्रोजेक्ट को भारत के साथ-साथ दुनियाभर के दर्शकों के सामने लाने के लिए बेहद उत्साहित हैं।”


