गणेश चतुर्थी 2020 : जॉर्जिया एंड्रियानी की COVID-19 थीम्ड ने बी-टाउन में मचाई धूम !

Related Post

यह वर्ष का वह समय होता है जब भक्तगण गणेश का स्वागत पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ करते हैं। इस साल यह त्यौहार सावधानी के साथ मनाया जाएगा क्योंकि घातक कोरोनवायरस के प्रकोप ने सामान्य कामकाज को प्रभावित किया है। बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियां सभी सेफ्टी के साथ भगवान गणेश का स्वागत कर रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी ने भगवान गणेश के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की हैऔर जिसमे हम इस वर्ष की थीम को स्पष्ट रूप से पहचान सकते हैं। जॉर्जिया ने कहा, “भगवान गणेश हमें एक बेहतर भविष्य की ओर देखने के लिए प्रेरित करे और साथ ही पूरी मानवता से बेहतर आचरण (व्यवहार) की आशा करते हैं। ओम गणेशाय नमः घर में रहें, सुरक्षित रहें।”

इटैलियन ब्यूटी जॉर्जिया एंड्रियानी श्रेयस तलपड़े, संजय मिश्रा और तिग्मांशु धूलिया अभिनीत ‘वेलकम टू बजरंगपुर’ से जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। इसके अलावा, वह अरबाज खान और प्रिया प्रकाश वारियर अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘श्रीदेवी बंगले’ में एक आइटम नंबर करते हुए भी नज़र आने वाली हैं।

Leave a Comment