- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
तांडव की दुनिया में कदम रखने के लिए हो जाइए तैयार!
मिलिए अमेज़न प्राइम वीडियो के आगामी राजनीतिक ड्रामा तांडव के लुभावने किरदारों से-
बहुप्रतीक्षित राजनीतिक ड्रामा ‘तांडव’ के मनोरंजक ट्रेलर ने आगामी अमेज़ॅन मूल श्रृंखला के प्रति सभी को उत्साहित कर दिया है। सबसे बड़े लोकतंत्र की राजधानी शहर के सत्ता गलियारों में स्थापित, तांडव की काल्पनिक कहानी अली अब्बास जफर द्वारा रचित और निर्देशित है, जो हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर द्वारा निर्मित और गौरव सोलंकी द्वारा लिखित है। यह श्रृंखला दर्शकों को भारतीय राजनीति की उथल-पुथल से रूबरू करवाएगी जिसमें शानदार कलाकारों की टोली नज़र आएगी, जो सिंहासन के लिए धोखाधड़ी हेरफेर, लालच, महत्वाकांक्षा और हिंसा की लड़ाई लड़ेंगे।
यहां देखिए तांडव की गतिशील दुनिया और मिलिए उसके कई सूक्ष्म किरदारों से-
समर प्रताप सिंह की भूमिका में सैफ अली खान
चाणक्य जैसा किरदार निभाते हुए, जो उग्र और आधिकारिक भी है; समर के रूप में सैफ अली खान एक ब्लू-ब्लडेड क्राउन प्रिंस है। जब वह माइक पर आते है तो उन्हें अनदेखा करना नामुमकिन है जहाँ वह अपने उत्साह, ऊर्जा और युवा अपील के साथ विशाल भीड़ को अपनी तरफ़ खींच लेते है।
अनुराधा किशोर के रूप में डिंपल कपाड़िया
डिजिटल स्ट्रीमिंग की दुनिया में अपनी शानदार शुरुआत को चिह्नित करते हुए, हम अन्य अविश्वसनीय अभिनेताओं के साथ इस श्रृंखला में डिंपल को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। उनका किरदार अनुराधा, देश के वरिष्ठतम राजनेताओं में से एक है। एक ऐसी महिला जो मजबूत नेतृत्व वाली और बुद्धिमान है। और पिछले तीन कार्यकाल देवकी नंदन के लिए देश के पीएम की लंबे समय से सहयोगी रही हैं।
देवकी नंदन के रूप में तिग्मांशु धूलिया
देवकी नंदन के रूप में दमदार अभिनेता तिग्मांशु धूलिया गतिशील और उदार हैं; जो लगातार तीसरी बार प्रधान मंत्री पद को सुशोभित करने वाले हैं। देवकी का अपने बेटे समर के साथ एक अलग रिश्ता है और यह रिश्ता उस वक़्त बिगड़ जाता है जब वह समर की राजनीतिक तरक़्क़ी को सपोर्ट नहीं करते है।
शिवा शेखर के रूप में जीशान अयूब
काल्पनिक राजनीतिक ड्रामा में घटनाओं की बड़ी योजना के समानांतर कहानी में, जीशान अय्यूब का किरदार एक ऐसे व्यक्ति का है जो पुस्तक में देखने मिलता है। एक महान स्पीकर, मानवतावादी और करिश्माई व्यक्ति, शिवा एक छात्र है जो राजनीति विज्ञान में मास्टर्स कर रहा है। जैसे-जैसे श्रृंखला आगे बढ़ती है, शिवा एक भ्रमपूर्ण दुनिया का केंद्र बन जाते हैं जहां कुछ भी उतना सुंदर नहीं है जितना कि यह दिखता है – न तो प्यार, न ही उनकी जीत।
सना मीर की भूमिका में कृतिका कामरा
कृतिका कामरा का किरदार सना कश्मीर से है और वह शिवा (जीशान अयूब) के साथ राजनीति विज्ञान में मास्टर्स कर रही हैं। एक जटिल किरदार, उनका निजी जीवन उन रहस्यों से भरा हुआ है जो उसे अपने स्वयं के आदर्शों के खिलाफ जाने के लिए मजबूर करता है और उसे अपने प्यार करने वाले लोगों की ज़िंदगी को बर्बाद करने के अपराध के भंवर में फेंक देता है।
गुरपाल चौहान के रूप में सुनील ग्रोवर
इस अवतार में पहले कभी नहीं देखे गए, गुरपाल की भूमिका में सुनील ग्रोवर चालाक और निर्मम हैं। उनका किरदार एक गुप्त व्यक्ति का है जो अपनी सच्ची भावनाओं को प्रकट नहीं करता है। समर (सैफ अली खान) का सबसे भरोसेमंद व्यक्ति, गुरपाल ने समर को स्थापित करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। वह जितना दिखता नहीं उससे कई ज्यादा खतरनाक है।
मैथिली की भूमिका में गौहर खान
मॉडल से अभिनेत्री बनी गौहर खान इस आगामी श्रृंखला में सभी को आश्चर्यचकित करने के किये तैयार है! अनुराधा (डिंपल कपाड़िया) की सेक्रेटरी की भूमिका निभा रही मैथिली के रूप में गौहर उनकी करीबी सहयोगी और विश्वासपात्र हैं। मैथिली अनुराधा के लिए वह है, जो गुरपाल समीर के लिए है।
प्रोफेसर जिगर संपत के रूप में डीनो मोरिया
विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर, जिगर के रूप में अभिनेता डीनो मोरिया; राजनीति और छात्र राजनीति को एक साथ लाने की दिशा में बहुत कुछ करते है। वह चुंबकीय और बुद्धिमान शख्शियत है। उन्होंने एक साधारण जीवन जिया है। उनके पुराने दोस्तों ने सत्ता की सीढ़ी को ऊपर उठाया है, लेकिन उन्होंने उसे कभी भी ईर्ष्या या सत्ता की भूख नहीं लगने दी।
आयशा प्रताप सिंह के रूप में सारा जेन डायस
सारा जेन डायस राजनीति के इस खेल में सैफ अली खान के साथ एक अहम किरदार निभा रही हैं। आयशा समर की पत्नी है और पार्टनर-इन-क्राइम भी है। वह आकर्षक, स्मार्ट और अपने राजनेता पति की तुलना में अधिक मैनिपुलेटिव है, जो देश के सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों में से एक है।
गोपाल दास के रूप में कुमुद मिश्रा
देवकी (तिग्मांशु धूलिया) की निकटतम राजनीतिक सहयोगी; गोपाल दास मुंशी और देवकी नंदन का जुड़ाव छात्र अशांति के दिनों से है, जिसने उनके राजनीतिक दल को अस्तित्व में लाया है। एक ही विचारधारा से तालुख रखने वाले, उनका रिश्ता अद्वितीय है। वह कभी पीएम नहीं रहे हैं, लेकिन उनमें से तीन को पद से हटाने के पीछे का कारण रहे है।
कैलाश कुमार के रूप में अनूप सोनी
अनूप सोनी यहाँ कैलाश के रूप में आकर्षण के लिए तैयार हैं; जो मध्य प्रदेश का एक पढ़ा-लिखा राजनीतिज्ञ है। गोपाल दास (कुमुद मिश्रा) के करीबी सहयोगी, कैलाश अधिकांश जन लोक दल (जेएलडी) के राजनेताओं की तुलना में अधिक प्रगतिशील हैं, जो उन्हें सत्ता और रोष के इस नाटक में अधिक खतरनाक बनाता है।
प्रो संध्या निगम के रूप में संध्या मृदुल
संध्या एक स्व-निर्मित महिला और विश्वविद्यालय में एक प्रसिद्ध प्रोफेसर हैं जहां शिव, सना और अन्य पढ़ाई कर रहे हैं। वह अपने पति जिगर (डिनो मोरिया) के साथ तलाक की कार्यवाही से गुजर रही है और वर्तमान में जेएलडी के एक वरिष्ठ राजनेता के साथ डेटिंग कर रही है।
अदिति मिश्रा के रूप मे शोनाली नागरानी
अदिति देश की पहली महिला फाइटर पायलट हैं और उसके लिए काफी प्रसिद्ध हैं। वह मीडिया के साथ-साथ तांडव की दुनिया में सोशल मीडिया पर भी लोकप्रिय हैं। स्मार्ट, कैनी, और तेज, अदिति समर (सैफ) के करीब है।
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की राजधानी शहर में स्थापित, तांडव में दर्शकों को सत्ता के बंद, अराजक गलियारों के अंदर ले जाया जाएगा। इस शो में मैनीपुलेशन, चक्रों के साथ-साथ सत्ता के लिए अपनी प्यास में किसी भी सीमा को पार करने के इच्छुक व्यक्तियों के काले रहस्यों को उजागर किया जाएगा। यह श्रृंखला 15 जनवरी 2021 से भारत के प्राइम सदस्यों और 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध होगी।


