- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
इंडियन आइडल 12 में उदित नारायण ने नेहा कक्कड़ से कहा, “नेहा ने रोहन से प्रीत कर लिया!”
मुम्बई. इंडियन आइडल 12 ने साल 2020 में एक धमाकेदार शुरुआत की और अब नया साल यानी 2021 इस शो के लिए और बेहतर साबित हो रहा है! इस वीकेंड उदित नारायण और उनकी पत्नी रंजना नारायण इंडियन आइडल के मंच पर आएंगे, जहां उनके आने से सभी के चेहरों पर मुस्कान बिखर जाएगी।
इस दौरान सभी कंटेस्टेंट्स ने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी, खासतौर से आशीष कुलकर्णी ने, जिन्होंने सुरमई अंखियों में गाने पर अपनी परफॉर्मेंस से सभी की आंखें नम कर दी और सभी का दिल छू लिया। ऐसे में माहौल को हल्का-फुल्का बनाने के उद्देश्य से उदित नारायण ने नेहा की टांग खींचते हुए कहा, “नेहा ने रोहन से प्रीत कर लिया!”
इतना ही नहीं आदित्य नारायण और नेहा कक्कड़ के डेटिंग किए जाने की अफवाहों के बारे में बात करते हुए उदित ने एक जोक करते हुए कहा, “बहुत कंजूस हो! यहां पैसे देते हो, लेकिन हमें तो एक मिठाई भी नहीं मिला!” यह सुनकर नेहा कक्कड़ ठहाके लगाकर हंस पड़ी, और मंच पर कमोबेश सभी का यही हाल था!
इंडियन आइडल सीजन 12 में हर वीकेंड मस्ती पहले से दोगुनी होती जा रही है, जहां हर एपिसोड में संगीत, हंसी-मजाक और मनोरंजन नए स्तर पर पहुंच रहा है। तो आप भी ज्यादा संगीत और ज्यादा मस्ती के लिए देखते रहिए इंडियन आइडल सीजन 12, हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर। #इंडियन आइडल 12


