- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
‘घूमर’ गरबा महोत्सव में दूसरे दिन भी धूम
इंदौर, 05 अक्टूबर 2024: शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर इंदौर के लालबाग में आयोजित ‘घूमर’ गरबा महोत्सव ने दूसरे दिन भी जबरदस्त उत्साह और उल्लास के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया। सौगात मिश्रा के नेतृत्व में इस नौ दिवसीय गरबा महोत्सव का आगाज बेहद शानदार रहा, और दूसरे दिन भी गरबा प्रेमियों का जोश देखते ही बन रहा था। बालिकाओं और युवतियों ने पारंपरिक परिधानों में गरबा की ताल पर कदम से कदम मिलाते हुए मंच को रंगीन बना दिया।

दूसरे दिन की विशेषता यह रही कि विभिन्न गरबा और डांडिया स्टेप्स ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पारंपरिक गरबा की धुनों के साथ-साथ फ्यूजन गरबा ने भी माहौल में एक अलग ही उमंग भर दी। गरबा स्थल को आकर्षक लाइटिंग और डेकोर से सजाया गया था, जिससे आयोजन और भी भव्य नजर आया।
मिनी मेला और मनोरंजन का आकर्षण
महोत्सव में लगे मिनी मेले में बच्चों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, जिनमें डॉलर, चकरी और मिकी माउस जैसे राइड्स ने बच्चों को खूब आनंदित किया। मेले की यही विशेषता इसे परिवारों के लिए भी खास बना रही है, जहाँ हर उम्र के लोग अपने-अपने तरीके से नवरात्रि का आनंद ले रहे हैं।
प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी
दूसरे दिन भी कई प्रमुख हस्तियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वही पहले दिन महामंडलेश्वर रामगोपाल दास जी महाराज ने आरती कर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया और आयोजन को सफल बनाने की शुभकामनाएं दीं।
आयोजक का संदेश
घूमर गरबा महोत्सव के आयोजक श्री सौगात मिश्रा ने बताया कि महोत्सव के संरक्षक महापौर पुष्यमित्र भार्गव और संयोजक आलोक दुबे के नेतृत्व में यह आयोजन इंदौरवासियों के लिए खास अनुभव लेकर आया है। प्रसिद्ध कोरियोग्राफर तरुण शर्मा द्वारा कोरियोग्राफ किए गए नृत्यों में गरबा फ्यूजन, महाभारत एक्ट, कालबेलिया और कठपुतली नृत्य जैसे विशेष आकर्षण शामिल हैं, जो हर रात 8 बजे से 11:45 बजे तक प्रस्तुत किए जा रहे हैं।
सौगात मिश्रा ने बताया, “हमने इस आयोजन के लिए ₹5 करोड़ का बीमा करवाया है, ताकि किसी अप्रिय घटना की स्थिति में भी नुकसान की भरपाई सुनिश्चित की जा सके।” यह इंदौर का पहला बीमाकृत गरबा महोत्सव है, जिसमें सभी आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।
निःशुल्क प्रवेश और विशेष व्यवस्था
महोत्सव में प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क है, और प्रतिभागियों को पारंपरिक परिधानों में गरबा खेलने का आनंद लेने का आमंत्रण दिया गया है। आयोजन स्थल पर विभिन्न प्रकार के व्यंजन भी उपलब्ध हैं, जिससे आगंतुक अपनी पसंद के व्यंजनों का भी आनंद ले सकते हैं। लालबाग क्षेत्र में पर्याप्त पार्किंग की सुविधा है, जिससे दर्शकों को कोई असुविधा न हो।
सौगात मिश्रा ने सभी इंदौरवासियों को इस महोत्सव में भाग लेने का निमंत्रण देते हुए कहा, “हम चाहते हैं कि हर कोई इस अनोखे आयोजन का हिस्सा बने और गरबा की धुनों पर थिरकते हुए नवरात्रि का आनंद उठाए।”


