- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
ग्लैमरस ब्यूटी सीरत कपूर जल्द ही रवि तेजा के साथ रोमांस करती आयेंगी नज़र?
“कृष्णा और उनकी लीला” की बड़ी सफलता के बाद अभिनेत्री सीरत कपूर काफी खुश हैं। अभिनेत्री के काम को उनके प्रशंसकों के साथ-साथ आलोचकों द्वारा भी काफी सराहा गया है। कहा जाता है कि यह फिल्म दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई थी।
फिल्म रन राजा रन के साथ तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत करने वाली सीरत कपूर अभी के समय में एक जाना माना नाम है। जल्द ही वे “मां विधा गदा विनुमा” में दिखाई देंगी।
लॉकडाउन लगभग खुल गया है और सीरत कपूर कई फिल्म निर्माताओं के साथ बातचीत कर रही है। अभिनेत्री को रवि तेजा की आगामी फिल्म “खिलाड़ी” के लिए बातचीत करते हुए देखा गया है, जिसे रमेश वर्मा द्वारा निर्देशित किया जाएगा। “टच चेसि चुडु” की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद दर्शकों को एक बार फिर से साथ काम करते देखना पसंद आएगा।
सीरत कपूर ने 2014 में “रन राजा रन” से टॉलीवुड में एक अभिनेत्री के रूप में अपनी शुरुआत की। भारतीय सिनेमा में उनकी पहली शुरुआत के बाद, उन्होंने टॉलीवुड में टाइगर्स (2015), कोलंबस (2015), राजू गारी गाधी 2 (2017), ओक्का कशनम (2017) और टच चेसि चुडु (2018) जैसी कई शानदार फिल्मे की है।


