- वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सा सहायता, हर मिनट है कीमती
- ओलंपिक के सपनों से बदले की आग तक: प्राइम वीडियो की एमएक्स ओरिजिनल दुनिया की थैं थैं दर्शकों को रोमांच से भरे सफर पर ले जाने को तैयार; ट्रेलर जारी
- From Olympic Dreams to a Quest for Revenge: Prime Video’s MX Original Duniya Ki Thain Thain is Set to take Audiences on a Turbulent Ride; Trailer Out Now
- होम क्रेडिट इंडिया का दीवाली कैंपेन #अपनोंकेसाथदीवाली
- Disha Patani Turns Businesswoman as She Launches her Clothing Brand ‘DZ’, Offers Novelty by Fusing Elements from Space
डॉ आशा बक्षी फेडरेशन ऑफ ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटीज ऑफ इंडिया की वाईस प्रेसीडेंट बनी
इंदौर। मदरहुड अस्पताल, इंदौर में कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ आशा बक्षी को फेडरेशन ऑफ ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटीज ऑफ इंडिया (एफओजीएसआई) वेस्ट चेप्टर के वाईस प्रेसीडेंट के रूप में चुना गया है।
यह एक राष्ट्रीय-स्तर का मंच है जिसमें 258 स्वतंत्र संगठनों की संबद्धता है जिसमें 38,000 से अधिक स्त्री रोग विशेषज्ञ शामिल हैं। यह संस्था 70 साल पुरानी है। डॉ बक्षी को पश्चिम क्षेत्र से अधिकतम वोट मिले।
कोविड 19 के कारण, इस बार चुनाव ऑनलाइन हुआ और 1 सितंबर, 2020 से शुरू हुआ। ई-वोट डालने की अंतिम तिथि 10 सितंबर, 2020 को शाम 5 बजे तक थी। उसी दिन शाम 7 बजे परिणाम घोषित किया गया।
डॉ बक्षी ने कहा कि उनकी जीत एक असली अनुभव के रूप में हुई, लेकिन वह अपनी स्थिति का पूरी तरह से उपयोग करना चाहती हैं और पूरे भारत में स्त्री रोग और बांझपन में अनुसंधान और विकास को प्रोत्साहित करने के लिए काम करना चाहती है।
वाईस प्रेसीडेंट के रुप में चुने जाने के बाद डॉ आषा बक्षी ने कहा कि मैं इस नई जिम्मेदारी को लेने के लिए काफी उत्साहित हूं । वे सभी सदस्यों के बीच मुख्य प्रचार के रूप में फिटनेस को प्रोत्साहित करना चाहती है , क्योंकि स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में, बहुत सारे शारीरिक और मानसिक तनाव से गुजरते हैं, लेकिन खुद की देखभाल करना भूल जाते हैं।


