- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘पेड्डी’ के लिए बीस्ट मोड में नजर आए ग्लोबल स्टार राम चरण
ग्लोबल स्टार राम चरण इन दिनों अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म ‘पेड्डी’ के लिए पूरी मेहनत और लगन के साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन बुच्ची बाबू सना कर रहे हैं और इसे वृध्दि सिनेमा के तहत वेंकट सतीश किलारू प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि मिथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स इस प्रोजेक्ट को प्रस्तुत कर रहे हैं। भव्य स्तर पर बनाई जा रही यह फिल्म अपने प्रोमोशनल कंटेंट के जरिए पहले ही देशभर में काफी चर्चा बटोर चुकी है। खासकर पहले जारी की गई झलक ने सभी भाषाओं और क्षेत्रों में दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
अब फिल्म का अगला लंबा और बेहद अहम शेड्यूल कल से शुरू होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण चरण से पहले राम चरण अपने किरदार के लिए खुद को पूरी तरह से ढालने में लगे हुए हैं। उन्होंने जबरदस्त ट्रेनिंग की है और अपने शरीर को एक दमदार, ऊर्जा से भरे अवतार में ढाल लिया है। उनकी हाल की जिम फोटो में वे घनी दाढ़ी, पीछे बंधे बाल और एक बेहद ताकतवर काया में नजर आ रहे हैं — जो उनके कठोर अनुशासन और संकल्प का नतीजा है। यह ट्रांसफॉर्मेशन सिर्फ दिखावे के लिए नहीं है, बल्कि उनके किरदार और कहानी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। वाकई में राम चरण इस अवतार में एक ग्रीक गॉड की तरह लग रहे हैं, पूरी तरह से ‘बेस्ट मोड’ में!
फिल्म ‘पेड्डी’ 27 मार्च, 2026 को रिलीज़ होने वाली है, जो राम चरण के जन्मदिन के साथ मेल खाती है। यह प्रोजेक्ट उनके करियर की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। उनकी इस जबरदस्त फिजिकल तैयारी के साथ, फैंस उनके अभिनय में भी उसी स्तर की तीव्रता की उम्मीद कर सकते हैं।
हाल ही में कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार की पहली झलक भी उनके जन्मदिन पर सामने आई थी, जिससे फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। फिल्म में जान्हवी कपूर फीमेल लीड के रूप में नजर आएंगी, जबकि जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा अहम सहायक भूमिकाएं निभा रहे हैं।
फिल्म की सिनेमैटोग्राफी आर. रत्नवेलु संभाल रहे हैं, जबकि संगीत दे रहे हैं ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान। एडिटिंग का जिम्मा राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नवीन नूली के पास है।
जैसे-जैसे टीम 27 मार्च, 2026 की रिलीज़ डेट की ओर तेजी से बढ़ रही है, वैसे-वैसे ‘पेड्डी’ को लेकर दर्शकों का उत्साह और भी ज्यादा बढ़ता जा रहा है।


