- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
गोदरेज ने इंदौर में होम सिक्योरिटी साॅल्यूशंस का विस्तार किया
प्रोजेक्ट विस्तार के तहत तिजोरी गली, इंदौर में सेफ एवं सिक्योरिटी समाधानों का सबसे बड़ा केंद्र शुरू किया
इंदौर. भारत के अग्रणी सिक्योरिटी साॅल्यूशंस प्रदाता एवं 120 साल पुराने गोदरेज समूह के अंग, गोदरेज सिक्योरिटी साॅल्यूशंस (जीएसएस) मध्यप्रदेश में होम सिक्योरिटी समाधानों के अपनाए जाने की दर से उत्साहित हैं। वर्तमान में कंपनी के पास भारत के होम सेफ सेगमेंट का 80 प्रतिशत बाजार अंश है और यह इंदौर में होम सेफ एवं सिक्योरिटी समाधानों के सबसे बड़े केंद्र के उद्घाटन के साथ मध्यभारत में अपने कदमों का विस्तार करना चाहता है।
ग्राहकों की जानकारी के आधार पर गोदरेज ने कई इनोवेटिव उत्पाद लाॅन्च किए हैं, जिसके कारण यह श्रेणी हर आयुवर्ग एवं पृष्ठभूमि के ग्राहकों के लिए उपयोगी और किफायती बन गई है। होम सेफ की विस्तृत श्रृंखला के अलावा, गोदरेज ने हाल ही में कई अन्य इनोवेटिव उत्पाद, जैसे वाईफाई इनेबल्ड होम कैमरा – ईव सीरीज़ एवं सी थ्रू प्रो – वीडियो डोर फोन लाॅन्च किए, जो ग्राहकों को सुविधा व सुलभता प्रदान करते हैं एवं दैनिक जीवन को बहुत ज्यादा आसान बना देते हैं।
वाईफाई इनेबल्ड होम कैमरा – ‘ईव सीरीज़’ के द्वारा आप अपने प्रियजनों को दुनिया में किसी भी स्थान से देख सकते हैं; इसका वीडियो डोर फोन का लेटेस्ट वैरिएंट – सी थ्रू प्रो – इस क्षेत्र में अत्याधुनिक प्रगति है और इसके द्वारा घर के मालिक अपने घर के दरवाजे पर आए व्यक्ति को दुनिया में किसी भी स्थान से देख सकते हैं और उससे बात कर सकते हैं। वीडियो डोर फोन वाईफाई इनेबल्ड भी हैं और इनके लिए कम से कम इंस्टाॅलेशन की जरूरत होती है।
घरमालिक के स्मार्टफोन पर एप्लीकेशन के रूप में ईव एवं सी थ्रू प्रो के द्वारा गोदरेज सिक्योरिटी साॅल्यूशंस घर के मालिकों को अपने घरों व प्रियजनों की देखरेख करने की सुविधा व आसान नियंत्रण प्रदान करता है।
इंदौर में नया एक्सक्लुसिव सिक्योरिटी स्टोर शापर्स के लिए एक सिक्योरिटी डेस्टिनेशन बन जाएगा। कार्ययोजना के अनुरूप, नया स्टोर होम सिक्योरिटी उत्पादों के सबसे बड़े स्थानीय केंद्र, तिजोरी गली में लाॅन्च किया गया है, जिससे बाजार में सिक्योरिटी समाधानों के एक भरोसेमंद एवं विष्वसनीय ब्रांड की कमी को पूरा करने में मदद मिलेगी।
मध्यप्रदेश में भोपाल, जबलपुर और इंदौर जीएसएस के लिए सबसे बड़े और महत्वपूर्ण बाजार हैं। जीएसएस का उद्देष्य क्षेत्रव्यापी बाजार की मैपिंग द्वारा अपने संपूर्ण वितरण सिस्टम को मजबूत करके भारत के 500 से अधिक जिलों में अपनी पहुंच का विस्तार करना है। घरों में बढ़ती आय, हाई-टेक उत्पादों के लिए ग्राहकों की बढ़ती पसंद और आगामी त्योहारों को देखते हुए जीएसएस को वित्तवर्श 2019 में मध्यप्रदेश से अपने राजस्व में 34 प्रतिशत की वृद्धि हासिल करने का अनुमान है।
बिज़नेस के अवसर के बारे में बताते हुए महरनोश पीठावाला, वाईस प्रेसिडेंट एवं ग्लोबल हेड – मार्केटिंग, सेल्स एवं इनोवेशन, गोदरेज सिक्योरिटी साॅल्यूशंस एण्ड सिस्टम्स ने कहा, ‘‘हमारा उद्देश्य वित्तवर्श 2019 तक मध्यप्रदेश के बाजार से राजस्व में 34 प्रतिशत की वृद्धि हासिल करना है। देश में एक वैचारिक क्रांति आई है, जो नागरिकों को होम सिक्योरिटी समाधान अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है। हमारा उदेश्य प्रमुख होम सिक्योरिटी समाधानों जैसे फायर एवं टाॅर्च और टूल रज़िस्टैंट होम सेफ, वाई-फाई आधारित होम कैमरा आदि के बारे में जागरुकता बढ़ाना है, जो ग्राहकों को मन का सुकून देते हैं।’’
सिक्योरिटी समाधानों का प्रोएक्टिव एडॉप्शन
यूनियन हाउसिंग एवं अर्बन अफेयर्स मिनिस्ट्री की ईज़ आॅफ लिविंग इंडेक्स रिपोर्ट के अनुसार, इंदौर रहने के लिए सर्वोच्च 10 षहरों की सूची में आठवें स्थान पर आता है। इंदौर भारत के सबसे स्वच्छ षहरों में से एक है और इस षहर को रहने के लिए बेहतर स्थान बनाने में नागरिकों व नागरिक इकाईयों द्वारा दिखाई गई सक्रियता के लिए सराहा गया है।
चाहे आपको दूर बैठकर अपने प्रियजनों की देखरेख करनी हो या फिर अपनी बहुमूल्य चीजों को चोरी या आग से बचाना हो, गोदरेज सिक्योरिटी साॅल्यूषंस के पास होम सिक्योरिटी की हर जरूरत के लिए उत्पाद है। इसके उत्पाद लोगों की जिंदगी में सुविधा लाते हैं और उन्हें मन का सुकून प्रदान करते हैं।
देश में प्रो-एक्टिव सिक्योरिटी समाधानों के उपयोग दर बढ़ाने के लिए जीएसएस कई जागरुकता अभियान चला रहा है। इसका एक नया अभियान, ‘सिक्योरिंग व्हाट यू लव’ है। इस अभियान का उद्देष्य त्योहारों के मौसम में होम सिक्योरिटी समाधानों की खरीदी बढ़ाना है क्योंकि इस समय लोग होम सिक्योरिटी समाधान खरीदकर अपनी बहुमूल्य चीजों को सुरक्षित करने में निवेष करना पसंद करते हैं। जीएसएस भारत में ग्राहकों के बीच जागरुकता और संबद्धता विकसित करने के लिए इस अभियान में 10 करोड़ रु. का निवेष कर रहा है।
अग्रणी होम सिक्योरिटी समाधान कंपनी, जीएसएस ग्राहकों को 360 डिग्री होम सिक्योरिटी समाधान प्रदान करती है, जिसमें सेफ एवं लाॅकर्स से अलार्म सिस्टम, कैमरा और यहां तक कि फ्यूचरिस्टिक वीडियो डोर फोन टेक्नाॅलाॅजी भी है। कंपनी के पास हाई-टेक होम सेफ की विस्तृत श्रृंखला, जैसे ई-बायो, ई-स्वाईप, मैट्रिक्स एवं रिट्ज़ आदि हैं।
बायोमीट्रिक एक्सेसिबिलिटी के अलावा ये होम सेफ अपनी तरह की अलग खूबी से सुसज्जित हैं, जिसमें मालिक को एक्सेस प्राप्त करने के लिए अपना डेबिट/क्रेडिट कार्ड स्वाईप करना पड़ता है। इसी तरह रिट्ज़ एवं मैट्रिक्स होम सेफ अत्यधिक सुरक्षित एवं यूज़र-फ्रेंडली हैं। जहां रिट्ज़ में स्लीक यूज़र इंटरफेस है, जो ग्राहकों का अनुभव बेहतर बनाता है, वहीं मैट्रिक्स में इंस्टैंट, ‘आई वार्न’ फीचर है, जो इसमें छेड़छाड़ होने पर रजिस्टर्ड फोन नंबरों पर इंस्टैंट अलर्ट भेजता है।
होम सेफ की विस्तृत श्रृंखला के अलावा, गोदरेज होम सिक्योरिटी समाधानों की श्रृंखला में कई अन्य इनोवेटिव उत्पाद, जैसे वाईफाई इनेबल्ड होम कैमरा, ईवीई सीरीज़ एवं सीथ्रू प्रो – वीडियो डोर फोन आदि हैं, जो हर आयु वर्ग और पृश्ठभूमि के ग्राहकों के लिए सुलभ हैं। यह उत्पाद मध्यप्रदेष में 200 से अधिक रिटेल काउंटरों और माॅडर्न ट्रेड आउटलेट्स पर उपलब्ध हैं। इस वित्तवर्श के लिए हमारी योजना इस संख्या को मध्यप्रदेष में अप्लायंसेस, फर्नीचर, हार्डवेयर आउटलेट जैसे विभिन्न रिटेल फाॅर्मेट्स के 300 से अधिक रिटेल काउंटरों तक बढ़ाना है। हमारी प्राथमिकता भोपाल, जबलपुर और इंदौर आदि पर रहेगी।


