- Geeta Basra Shares Her Childhood Dream was to Become an Actress, Takes a Trip Down Memory Lane
- Siddharth Gets Honoured for a Riveting Performance as Squadron Leader Ajay Ahuja in Operation Safed Sagar: It's been a nice dream to play a hero who is really a hero
- From The Wizard Of The Kremlin to The Invite: 07 acclaimed English films on Zee 5 to add to your watchlist
- Kunal Kapoor Shares His Experience of Filming Grand-Scale Action Sequences for Ramayana, Talks About Working with Yash and Hollywood Stunt Coordinator Terry Notary
- Seerat Kapoor Seeks Collective Prayers and Divine Protection for a Film Close to Her Heart
अधिकारी भ्रमण कर योजनाओं की मैदानी हकीकत पता करेंं
लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती महाजन ने बैठक में दिये निर्देश
इंदौर. लोकसभा अध्यक्ष तथा सांसद श्रीमती सुमित्रा महाजन की अध्यक्षता में आज यहां जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में श्रीमती महाजन ने जिले में महिला एवं बाल विकास तथा आदिम जाति और अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा क्रियांवित योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की.
बैठक में कलेक्टर निशांत वरवड़े, विधायक सुदर्शन गुप्ता, रमेश मैंदोला, सुश्री ऊषा ठाकुर तथा राजेश सोनकर, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष देवराज सिंह परिहार, नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह सहित अन्य सदस्य और विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी मौजूद थे. श्रीमती महाजन ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने कर्तव्यों को पूर्ण जवाबदेही से सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ करें. वे मानवीय संवेदनाओं का भी पूरा ध्यान रखें. अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का लगातार भ्रमण कर योजनाओं और कार्यक्रमों की मैदानी हकीकत पता करें. कमियां पाये जाने पर उन्हें तुरंत ठीक करें. श्रीमती महाजन ने बताया कि जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक में समीक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए अभिनव प्रयोग किया गया है. बैठक आयोजन के पूर्व समिति के अशासकीय समिति के सदस्यों को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ भेजकर मैदानी हकीकत पता की जा रही हैं. इनकी निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर बैठक में चर्चा होती हैं और सुधार के लिए जरूरी निर्णय लिये जाते हैं. इसके अच्छे परिणाम भी सामने आ रहें हैं.
आंगनवाड़ी को सर्वसुविधा युक्त बनाया जाए
बैठक में श्रीमती महाजन ने अनुसूचित जाति और जनजाति विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और वहां उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की. उन्होने निर्देश दिये कि सभी छात्रावासों और आश्रमों में विद्यार्थियों के अनुपात में पेयजल सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाये. बैठक में श्रीमती महाजन में महिला एवं बाल विकास द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिये कि पर्याप्त संख्या में आंगनवाडिय़ों का निर्माण किया जाए. आंगनवाडिय़ों को सर्व-सुविधायुक्त बनाया जाए. इनमें खिलौने भी रहें. इन कार्यों में जनसहयोग भी लिया जाये. बैठक में श्रीमती महाजन ने आधार कार्ड बनाने के केन्द्रों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिये. कलेक्टर श्री वरवड़े ने जिले में चल रहें कार्यों की जानकारी दी.


