- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
विंटर और वेडिंग के नायाब कलेक्शन के साथ स्टार्टअप्स को मंच देती गूंज एक्जीबिशन शुरू
टीवी एक्ट्रेस रश्मि सिंह अपना ब्रांड ‘द लेबल कल्याण” किया लॉन्च
इंदौर। खूबसूरत अपेरल्स के साथ नायाब एक्सेसरीज को लिए इंदौर में शुक्रवार से दो दिनी ‘गूंज प्रीमियम एक्जीबिशन” शुरू हुई। होटल सयाजी में लगी इस एक्जीबिशन में देश के नामी और नए दोनों ही डिजाइनर्स के कलेक्शन शामिल किए गए। इस एक्जीबिशन का उद्घाटन शुक्रवार को फिल्म एक्ट्रेस रश्मि सिंह ने किया।
इस एक्जीबिशन में न केवल डिजाइनर कलेक्शन को शामिल किया गया है बल्कि यह एक्जीबिशन उन युवाओं को भी मौका दे रही है जिन्होंने लॉकडाउन के बाद एक नई शुरुआत की। इसमें एक्ट्रेस रश्मि सिंह ने खुद अपना कलेक्शन ‘द लेबल कल्याण” लॉन्च किया। इसके अलावा इंदौर के यथार्थसिंह-हर्षदीप, रतलाम की वैष्णवी शर्म और रतलाम के ही लक्ष शर्मा को अपने ब्रांड रखने का मौका दिया गया। ये वे युवा हैं जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान कुछ बेहतर कर दिखाने का निर्णय लिया और अपने दम पर नई शुरुआत की।
वैष्णवी शर्मा ने पर्यटकों को पर्यटन संबंधित जानकारी, सुविधा आदि आसान और किफायती दरों पर उपलब्ध कराने के लिए एवेंत्रा की शुरुआत की तो लक्ष शर्मा ने पिता के सपने को अपना सपना बनाते हुए रतलाम के ओरिजनल नमकीन के स्वाद को यथावत रखते हुए लोगों तक पहुंचाना ‘बापजी नमकीन” के नाम से शुरू किया।
इंदौर के यथार्थसिंह और हर्षदीप ने लॉकडाउन के दौरान महसूस किया कि फिटनेस के लिए जागरूक रहने वाले लोग बाजार में मिलने वाले हेल्थ सप्लीमेंट्स पर निर्भर रहते हैं जबकि उन्हें पता नहीं होता कि जिन सप्लीमेंट्स को वे ले रहे हैं वे कितने बेहतर हैं। यही बात सोचकर न्यूट्रिशनल प्रोडक्ट की शुरुआत की।
गूंज की फाउंडर रिद्धि पंचमतिया बताती हैं कि यह पहला मौका है जब उन्होंने इंदौर में यह एक्जीबिशन लगाई है। इसमें इंदौर, भोपाल, उज्जैन और रतलाम ही नहीं बल्कि मुंबई, जयपुर, कोलकाता, दिल्ली, बनारस आदि शहरों के डिजाइर्न्स के नायाब कलेक्शन रखे गए हैं। एक्जीबिशन में मुंबई का ओम कलेक्शन, बेलेसिमो ज्वेलरी, इंदौर का किमाया कलेक्शन, टेस्ट ऑफ डेकोर, बनारस का बनारसी वेवल पॉइंट भी अपने खूबसूरत कलेक्शन शोकेस करने जा रहे हैं।
रिद्धि पंचमतिया बताती हैं कि इस एक्जीबिशन में अगर डिजाइनर अपेरल्स की बात करें तो उसमें इवनिंग गाउन, साड़ी, ड्रेस, एथेनिक वियर, लहंगे विशेष रूप से शामिल होंगे। इसके अलावा ज्वेलरी, फुटवेयर, होम डेकोर आइटम्स भी शामिल होंगे।गूंज टीम की टीना गोरले और वैष्णवी शर्मा बताती हैं कि इस एक्जीबिशन में खरीदारी करने वालों को आकर्षक उपहार भी दिये जा रहे हैं। एक्जीबिशन 26 दिसंबर को सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक देख सकेंगे।


