- डांसिंग स्टार पुष्कर जोग ‘हाय रे हाय’ में अपने स्वैग और हाई-वोल्टेज एनर्जी के साथ लौटे
- Dancing star pushkar jog is back with swag and high voltage energy in 'haye re haye' song
- एक्टिंग के बाद अब म्यूज़िक की दुनिया में शाज़ान पदमसी की एंट्री, डेब्यू सिंगल ‘रातां कालियां’ हुआ रिलीज़
- Shazahn Padamsee embarks on a new musical journey with debut single Raatan Kaaliyan - Song out now
- Producer Vishesh Bhatt Confirms Jannat 3! Will Sonal Chauhan to Reunite with Emraan Hashmi?
पीथमपुर में प्रताप ग्रुप की दो एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स का भव्य उद्घाटन
पीथमपुर, 20 अगस्त 2026 – प्रताप ग्रुप ने मध्य प्रदेश में दो एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स का सफलतापूर्वक उद्घाटन कर उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। इस ऐतिहासिक समारोह में मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा भारत सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री माननीय श्री गजेंद्र सिंह शेखावत की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से इन यूनिट्स का उद्घाटन किया।
पहली यूनिट कॉर्सिस इंडस्ट्रीज – एडवांस्ड ऑप्टिकल फाइबर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है, जिसे भारत के तेजी से विस्तार कर रहे डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। यह विश्वस्तरीय यूनिट ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी, 5जी नेटवर्क, एफटीटीएच, डेटा सेंटर, स्मार्ट सिटी, रक्षा तथा अन्य महत्वपूर्ण संचार प्रणालियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उन्नत ऑप्टिकल फाइबर का निर्माण शुरू कर चुकी है। यह प्लांट डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
दूसरी यूनिट वोल्टर्स टेक्नोलॉजीज – एडवांस्ड बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स (बीईएसएस) एवं लिथियम-आयन बैटरी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी है। अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक और इंडस्ट्री 4.0 ऑटोमेशन से सुसज्जित इस यूनिट में बीईएसएस तथा लिथियम-आयन बैटरी समाधानों का उत्पादन शुरू किया गया है। यह यूनिट नवीकरणीय ऊर्जा के एकीकरण, यूटिलिटी सेक्टर की आवश्यकताओं तथा वाणिज्यिक और औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ती ऊर्जा भंडारण मांग को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह सुविधा भारत के नेशनल क्लीन एनर्जी मिशन, ग्रीन एनर्जी गोल्स और विकसित भारत @2047 के विजन के अनुरूप स्थापित की गई है।
प्रताप ग्रुप के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री देवेंद्र सिंह शेखावत ने कहा , “मैं सबसे पहले अपने माता-पिता के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मेरे भीतर इतने श्रेष्ठ संस्कार और मूल्य स्थापित किए। आज मेरे लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है कि मैं अपने पिता ठाकुर प्रताप सिंह जी के सपने को पूरा करने और उसे आगे बढ़ाने में योगदान दे रहा हूं। आज का दिन केवल इन यूनिट्स के उद्घाटन का दिन नहीं है, बल्कि भारत के उज्ज्वल भविष्य, स्वच्छ ऊर्जा और उन्नत तकनीक की दिशा में एक नई शुरुआत का प्रतीक है। हमारे बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम और एडवांस्ड ऑप्टिकल फाइबर सुविधाओं के शुभारंभ के साथ हम गर्व और प्रसन्नता दोनों का अनुभव कर रहे हैं। मैं माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी और अपने बड़े भाई श्री गजेंद्र सिंह जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति, आशीर्वाद और प्रोत्साहन से इस अवसर को गौरवान्वित किया।”
भारत सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा , “हम डिजिटल और एआई युग की दहलीज पर खड़े हैं, जहां उन्नत तकनीक भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति और उच्चस्तरीय कनेक्टिविटी आज की मूलभूत आवश्यकताएं हैं। ऑप्टिकल फाइबर और ऊर्जा भंडारण प्रणालियां इस अंतर को पाटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और सौर तथा पवन ऊर्जा के सुरक्षित उपयोग को सक्षम बनाएंगी। लगभग 850 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित इस प्लांट ने पहले ही 800 से 1000 लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा किए हैं। यह पहल मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास, संसाधन सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूती प्रदान करती है तथा राज्य को अपार अवसरों की भूमि बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “मध्य प्रदेश में इन एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स के उद्घाटन का साक्षी बनकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। यह पहल स्वच्छ ऊर्जा, आधुनिक तकनीक और औद्योगिक विकास की उस सोच को प्रतिबिंबित करती है, जिसके लिए हमारा राज्य प्रतिबद्ध है। मैं प्रताप ग्रुप को उनके उल्लेखनीय योगदान और मध्य प्रदेश के भविष्य में किए गए निवेश के लिए हार्दिक बधाई देता हूं। हमारे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना और उनके कौशल विकास को बढ़ावा देना सराहनीय है। मैं प्रताप ग्रुप से आग्रह करता हूं कि वे मध्य प्रदेश में इसी प्रकार के और निवेश लाते रहें। हम सभी मिलकर अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सकते हैं, अपने लोगों को सशक्त बना सकते हैं और मध्य प्रदेश को नवाचार एवं अवसरों का केंद्र बना सकते हैं।”
इन परियोजनाओं से 3,500 से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। इसके साथ ही समूह ने एक प्रशिक्षण अकादमी की स्थापना भी की है, जिसका उद्देश्य युवाओं में कौशल का विकास करना और उभरते हुए क्षेत्रों के लिए कुशल कार्यबल तैयार करना है।
यूनिट 40 मे प्रताप डिजिटल कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड कॉर्सिस टेक्नोलॉजीज ब्रांड नाम के तहत ऑप्टिकल फाइबर केबल निर्माण के लिए समर्पित है। इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता लगभग 65 लाख फाइबर किलोमीटर है और यहां एक एडवांस्ड रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर भी स्थापित किया गया है।
यूनिट 98 मे कॉर्सिस इंडस्ट्रीज 8,067 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैली हुई है और इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 55 लाख फाइबर किलोमीटर है। यहां निर्मित उत्पाद ब्रॉडबैंड, 5जी, एफटीटीएच, डेटा सेंटर, स्मार्ट सिटी, रक्षा तथा अन्य रणनीतिक संचार बुनियादी ढांचे में उपयोग किए जाएंगे।
यूनिट 100 मे स्वोल्टर्स टेक्नोलॉजीज 20,505 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में स्थापित एक पूरी तरह स्वचालित और रोबोटिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है। इसकी उत्पादन क्षमता 3 गीगावॉट-घंटा (GWh) है। इस प्लांट को विशेष रूप से बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स और लिथियम-आयन बैटरी समाधानों के निर्माण के लिए विकसित किया गया है।


