- MIT-WPU के शोधकर्ताओं ने सोलर थर्मल बैटरी विकसित की; सूर्यास्त के बाद भी गर्म पानी रहेगा उपलब्ध
- सुरक्षित रहें: रोज़मर्रा के लेन-देन में अपनाएं सुरक्षित भुगतान आदतें
- मध्यप्रदेश में धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शाहूजी महाराज की 152वीं जयंती, सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का लिया संकल्प
- Welcome To The Jungle Emerges as the Biggest Stress Buster of 2026, Wins Hearts as a Complete Family Entertainer
- सोनल चौहान ने मिर्जापुर: द मूवी की दुनिया में रखे कदम; उनका दिलचस्प नया लुक देख फैंस हुए एक्साइटेड
सावन माह में ग्रीन इन्दौर और पौधारोपण की थीम पर हरियाली पिकनिक
इन्दौर. माहेश्वरी महिला संगठन संयोगितागंज द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सावन माह में ग्रीन इन्दौर एवं पौधारोपण की थीम पर हरियाली पिकनिक एवं टिफिन पार्टी का आयोजन शुक्रवार को ग्रीन वाटिका चोईथराम हॉस्पिटल पर किया गया.
महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता लड्ढा एवं संगठन मंत्री श्रीमती नीलिमा आसाव ने बताया कि दोपहर 2 बजे सुहाने मौसम में शुरू हुई इस पिकनिक में संयोगितागंज क्षेत्र की 100 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम संयोजक श्रीमती शशि झंवर, अर्चना भूतड़ा, साधना माहेश्वरी, संगीता सोमानी एवं कृष्णा मंत्री ने ग्रीन इन्दौर एवं वृक्षारोपण की थीम पर रोचक हरियाली तम्बोला सहित गेम भी आयोजित किए गए थे.
वहीं कार्यक्रम में सावन माह को ध्यान में रखते हुए प्रश्न पूछे गए. महिलाओं द्वारा तम्बोला एवं प्रश्नोत्तर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेताओं को पुरस्कार भी माहेश्वर महिला संगठन संयोगितागंज द्वारा वितरित किए गए. इसके अलावा पिकनिक में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। वहीं कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन एवं बरसात थीम पर गीत भी गुनगुनाएं। वहीं कार्यक्रम में महिला सदस्यों का मंत्री शरीमती नीलम काबरा ने आभार व्यक्त किया।


