- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
सही दिशा में कठिन प्रयास से मिलती है सफलता: सागर
सही दिशा में कठिन प्रयास से सफलता जरूर मिलती है: सागर
भारतीय प्रबंध संस्थान में अतिथि वार्ता
इंदौर, 4 जुलाई. संरक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से भारतीय प्रबंध संस्थान इंदौर में एक अतिथि वार्ता आयोजित की गयी. इसमें अतिथि वक्ता आईपीएस, एडीजीपी तकनीकी सेवा, अग्निशमन और सीआईडी दिनेश सागर थे. इन्हें मध्य प्रदेश पुलिस के शारीरिक रूप से सबसे स्वस्थ पुलिस अधिकारी के रूप में भी जाना जाता है.
श्री सागर ने कहा कि कैसे नियम व कानून के साथ भी उत्तरदायित्व का निर्वाह कर सकते है. साथ ही साथ उन्होंने विद्यार्थियों और संस्थान के कर्मचारियों से विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बताया कि वैधानिक और वैज्ञानिक तरीकों से कैसे जीवन मे निश्चित उद्देश्यों को सरलता से प्राप्त किया जा सकता हैं. उन्होंने श्रोतागण से कहा कि यदि सही दिशा मे कठिन प्रयास किया जाये तो सफलता जरूर मिलती है. उन्होंने बताया की संरक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य को व्यक्ति यदि अपने दिनचर्या में शामिल करे तो वह सदा स्वस्थ और सुरक्षित रह सकता है.
स्मृति चिन्ह दिया
कर्नल गुरुराज गोपीनाथ पामिदी (सेवानिवृत्त), मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, भा.प्र.सं, इंदौर ने संस्थान का स्मृति चिन्ह श्री सागर को भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया.
कार्यक्रम का समन्वय जिगर कंथारिया, अधिकारी (संरक्षा विभाग) ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सुश्री नितिका मुसले ने प्रस्तुत किया. इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने भाग लिया.


