- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्टूडेंट्स को दिया सफलता का गुरु मंत्र
डेली कॉलेज बिजऩेस स्कूल का इंडक्शन प्रोग्राम
इंदौर. डेली कॉलेज बिजऩेस स्कूल की दूसरी बैच का इंडक्शन प्रोग्राम डेली कॉलेज बिजऩेस स्कुल ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीजी वरुण कपूर थे. इस अवसर पर डेली कॉलेज बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स के प्रेसीडेंट महाराजा नरेंद्र सिंह झाबुआ भी उपस्थित थे.
कार्यक्रम के आरम्भ में मुख्य अतिथि वरुण कपूर और महाराज झाबुआ ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया. उल्लेखनीय है कि डेली कॉलेज द्वारा उनके पिछले वर्ष आरम्भ किये गए नए कॉलेज डेली कॉलेज बिजऩेस मैनेजमेंट की बीबीए पाठ्यक्रम की यह दूसरी बैच है जिसमें 60 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया है.

डीसीबीएम शिक्षा के क्षेत्र में एक परिवर्तनकारी पहल लेकर आया है. इस कोर्स के साथ-साथ विद्यार्थियों को यूएससीएमए और यूएसपीसीएम के साथ एनईएन में विश्व स्तर पर प्रमाणित प्रमाणपत्र प्रदान किया जायेगा.
श्री वरुण कपूर ने अपने उद्बोधन में साइबर क्राइम से होने वाले नुक्सान और इससे कैसे बचा जा सकता है इसके बारे में विस्तार से समझाया. उन्होंने बताया की दो तरह की दुनिया होती है- एक वास्तविक और दूसरी काल्पनिक. हमें अनचाही फ्रेंड रिक्वेस्ट और व्हाट्सअप कमेंट से बचना चाहिये क्योंकि अनजाने में हम इन पर कुछ कमेंट कर देते है और कोई हर्ट हो जाता है.

महाराज झाबुआ ने बच्चो को कहा कि अपने जीवन में कितना भी आगे जाये, हमेशा एक बात याद रखें कि एक अच्छे इंसान बने. उनकी यही खूबी उनको जीवन में बहुत आगे ले जाएगी. इसके अलावा महाराज झाबुआ ने छात्रों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी और सफलता के गुरु मंत्र बताए.
कार्यक्रम मे डेली कॉलेज सोसाइटी के बोर्ड प्रेसीडेंट नरेंद्र सिंह झाबुआ, प्रिंसीपल नीरज बड़ोतिया, बरसर हर्षवर्धन एवं डीसीबीएम, डीसीबीएस स्टाफ उपस्थित थे. संचालन एवं आभार सुश्री अनुश्री चटर्जी ने किया


