- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
हप्पू और राजेश का होगा तलाक!
एण्डटीवी के शो ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ के आगामी एपिसोड्स में कटोरी अम्मा (हिमानी शिवपुरी) ने एक बहुत ही हैरान करने वाला सपना देखा है। उन्होंने सपने में देखा कि हप्पू (योगेश त्रिपाठी) और बहू राजेश (कामना पाठक) ने तलाक की अर्जी दी है।
हालांकि, जब वह उठती है, तो देखती हैं कि हप्पू और राजेश एक दूसरे के साथ बहुत अच्छे से हैं। इस सपने को देखने के बाद वह डर जाती हैं और उसे सच होने से रोकने के लिये कटोरी अम्मा हर दिन मंदिर में दिया जलाती है और प्रार्थना करती है।
एक राहत की सांस लेने के बाद, वह अपने घर लौटती है और देखती है कि वे दोनों किसी गलतफहमी को लेकर बहस कर रहे होते हैं। इस स्थिति का फायदा उठाते हुए, बच्चे आग में घी डालने का निर्णय करते हैं और पूरी स्थिति को और ज्यादा बिगाड़ देते है जिससे कटोरी अम्मा घबरा जाती है।
इस हालात में, क्या इस हप्पू और राजेश का तलाक हो जाएगा? इसकी वजह क्या है और कटोरी अम्मा इसे कैसे होने से रोकेंगी? इस प्लॉट पर टिप्पणी करते हुए हिमानी शिवपुरी ने कहा, ‘‘इस हफ्ते का एपिसोड उतना ज्यादा हंसाने वाला नहीं होगा जितना अब तक हुआ है, लेकिन कुछ पल ऐसे होंगे जहां आपको हंसी आएगी।
अगर हप्पू और राजेश का तलाक हो जाता है, तो बहुत कुछ दांव पर लग जाएगा और हर तरह से कटोरी अम्मा का चिंतित होना बिलकुल सही है। एक मां किसी भी हद तक जाकर और अपने बच्चों की जिंदगी में हस्तक्षेप किए बिना अपनी पूरी शक्ति लगाकर हर स्थिति को सुलझाने की कोशिश करती है। और यह एपिसोड एक मां की चिंता के पहलू को दर्शायेगा। यह निश्चित रूप से दिलचस्प और देखने लायक होगा।‘‘


