- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
उद्योगों पर कोई कुप्रथा थोपी नहीं जाएगी, सुरक्षा के लिए गंभीरता से कार्रवाई होगी: डीआईजी
एआईएमपी कार्यालय में उद्योगपतियों से चर्चा
इंदौर. उद्योगों पर खड़ी कराई या कोई भी इस प्रकार की प्रथा थोपी नहीं जाएगी. पुलिस प्रशासन उद्योगों की सुरक्षा ओर किसी भी कुप्रथा को खत्म करने में आपके साथ है. किसी भी औद्योगिक क्षेत्र में ऐसी गतिविधियां चलाना और उद्योगजगत को बाध्य करना कदापि उचित नहीं है. इस प्रकार की कुरितियों से आपकी सुरक्षा करना पुलिस प्रशासन का भी कर्तव्य बनता है. उद्योगहित व सुरक्षा के लिए गंभीरता से कार्रवाई होगी.
यह बात डीआयजी हरिनारायण चारी मिश्र ने एआईएमपी कार्यालय में उद्योगपतियों से चर्चा करते हुई कही. एसोसिएशन कार्यालय में आमंत्रित बैठक के प्रारंभ में अध्यक्ष प्रमोद डफरिया ने डीआयजी को पालदा औद्योगिक क्षेत्र में जारी खडी कराई की समस्या एवं वहां उद्योगों को हो रही पीडा की विस्तृत जानकारी दी.
उन्हें बताया कि पिछले 16 माह से यह प्रथा उद्योगों के एकमत होने के कारण बंद है तथा वर्तमान में उद्योगपति हम्मालों को काम देकर उनके मेहनत का पूरा पैसा दे रहे है साथ ही अन्य आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान कर रहे है जिससे श्रमिक, हम्माल भी खुश है क्योकि उन्हें उनकी मेहतन का पुरा दाम मिल रहा है।
लेकिन पुनः हम्माल संघ से जुडे लोग खडी कराई प्रथा को आरंभ करने पर आमादा है तथा उद्योगों पर दबाव बना रहे है कि खडी कराई फिर से चालू की जावे क्योकि हम्माल बेरोजगार हो रहे है, उन्हें काम नही मिल रहा है जबकि वास्तविकता इससे विपरित है। एसोसिएशन ने पहले भी हम्माल संघों के प्रतिनिधियों को कहा था कि जिन हम्मालो के पास काम नही है उन्हें उद्योग अपने यहां काम देने को तैयार है उनकी सूचि दी जावे लेकिन अभी तक सूचि नही दी गई है।

बैठक में उपस्थित पीथमपुर औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष श्री गौतम कोठारी, इंदौर आयरण एंड स्टील एसोसिएशन के आमिर इंजीनियरिंगवाला, मोहम्मद पीठावाला, इंदौर लोहा व्यापारी संंघ के अध्यक्ष इसहास चैधरी, उद्योगपति मनोज अग्रवाल, महेश अग्रवाल, सुरेश नुहाल, कोमल अग्रवाल, आदि ने भी अपने अपने ‘ाब्दों में डीाअयजी के समक्ष अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए एक ही आग्रह किया किसी भी प्रकार से यह कुप्रथा बंद होना चाहिए अन्यथा आत्मनिर्भर भारत, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश स्टार्टअप, स्टेंड अप जैसी कोई भी योजना सफल नही होगी वरन् इससे औद्योगिक विकास ही अवरूध्द होगा।
डीआयजी ने संकट एवं चुनौती भरे समय में उद्योग व व्यापार जगत के एकजुटता, संयम, समाजिक दायित्वों एवं सकारात्मक भूमिका में सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया तथा सीएसआर योजना के अन्तर्गत श्रमिकों के पारिवारिक शिक्षा, स्वास्थ आदि मे सहयोग करने का सुझाव भी दिया।
बैठक का संचालन एवं आभार प्रदर्शन एसोसिएशन के मानद सचिव श्री सुनील व्यास जी ने किया। बैठक में श्री प्रकाश जैन, दिलीप देव, श्री हरीश नागर, श्री तरूण व्यास, श्री सतीश मित्तल, श्री अनील पालीवाल, श्री रमेश पटेल, श्री राजीव अग्रवाल, श्री जयेश कुकरेजा सहित बडी संख्या में उद्योगपति एवं अन्य संगठनों के पदाधिकारी व पुलिस प्रशासन की ओर से एसपी श्री राजेश व्यास एवं सीएसपी श्री दिशेस अग्रवाल उपस्थित हुए।


