- एचएमआर म्यूज़िक रिकॉर्ड्स ने षड्यंत्र का किया भव्य प्रीमियर, एंकर करते नज़र आएंगे अभिनेता पुनीत इस्सर
- राघव जुयाल के पहले से फैन थे नानी, ‘द पैराडाइज’ में कास्टिंग सुनते ही बोले “परफेक्ट!”
- गणेशोत्सव पर सजी सुरों की शानदार महफ़िल, ‘द गोल्डन बीट्स’ में गूंजे आशा भोंसले के सदाबहार नगमे
- CARE CHL Hospitals Launches ‘Pranaam’ in Indore to Strengthen Elder-Friendly Healthcare
- बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं होंगी आसान, केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स ने इंदौर में शुरू किया ‘प्रणाम’
हितग्राही ने शादी उपरांत नए निवास में ग्रह प्रवेश किया
निगम अधिकारियों ने दी बधाई
इंदौर. निगमायुक्त सुश्री प्रतिभा पाल के निर्देश पर शहर के यातयात को सुगम बनाने हेतु नगर निगम स्मार्ट सिटी के माध्यम से जवाहर मार्ग ब्रिज से चन्द्र भागा ब्रिज तक (साउथ तोड़ा) सरस्वती नदी किनारे मास्टर प्लान में प्रस्तावित महत्वपूर्ण सड़क निर्माण में बाधक परिवारो को नगर निगम द्वारा आवास योजनाओ में निर्मिय सर्व सुविधा युक्त आवासीय इकाइयां का लॉटरी पद्धति से आवंटित की गई है.
अधीक्षण यंत्री डी.आर. लोधी ने बताया कि लिंबोदी में आवंटित हितग्राहियों में से एक हितग्राही परवीन बी पति मोहम्मद रफीक के लड़के मोहम्मद आमिर का निकाह दुल्हन शाहिस्ता बी से संपन्न हुआ. आज नव दंपत्ति द्वारा लिंबोदी में आवंटित नए मकान में ग्रह प्रवेश किया गया. इस अवसर पर निगम अधिकारी अधीक्षण यंत्री डी आर लोधी और महेश शर्मा द्वारा नव दंपति को आवंटित नए ग्रह प्रवेश पर व शादी के अवसर पर शुभकामनाएं दी गई.


