- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
शहर में यातायात को सुव्यवस्थित बनाने, यातायात के दबाव को कम करने तथा दुर्घटनाओं को रोकने के लिये होंगे अनेक कार्य
सड़क सुरक्षा एवं यातायात समिति की बैठक सम्पन्न
इंदौर. इंदौर में आज सांसद श्री शंकर लालवानी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं यातायात समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री मनीष सिंह, नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक श्री सुरज वर्मा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में इंदौर जिले में यातायात को सुव्यवस्थित बनाने, यातायात के दबाव को कम करने, दुर्घटनाओं को रोकने आदि के संबंध में विस्तार से चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।
बैठक में सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि शहर में यातायात को दबाव को कम करना समय की जरूरत है। सड़क निर्माण से जुड़े विभागों के अधिकारी आवश्यकता के अनुसार सेंट्रल डिवायडर की ऊंचाई बढ़ाने, नये जगहों पर डिवायडर बनाने तथा स्पीड ब्रेकर बनाने पर विशेष ध्यान दें।
लेफ्ट टर्न आवश्यकता के अनुरूप चौड़ा करें। इसमें बाधक अतिक्रमण हटायें। उन्होंने कहा कि यह तय किया जाना चाहिये कि अब महापुरूषों आदि की प्रतिमाएं बीच चौराहे पर नहीं लगे बल्कि नई प्रतिमाएं चौराहों के किनारों पर उचित स्थान पर लगाई जाये।
बैठक में कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने कहा कि सभी तकनीकी अधिकारियों की एक समिति बनाई जा रहा है। यह समिति सेंट्रल डिवायडर बनाने, ऊंचाई बढ़ाने, स्पीड ब्रेकर बनाने, ब्लेक स्पाट तथा अन्य दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुधार कार्य करने के संबंध में मौका मुआयना कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर सुधार के कार्य तथा यातायात को बेहतर बनाने के लिये कार्य किये जायेंगे।
बैठक में तय किया गया कि शहर में भारवाहक वाहनों के ट्रांसपोर्ट नगर, अनाज मण्डी, लौहा मण्डी, पंचकुईयां आदि स्थानों पर प्रवेश के लिये संबंधित व्यापारिक संगठनों से चर्चा कर निर्णय लिया जाये। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि शहर के बाहर भारवाहक वाहनों की पार्किंग के लिये समुचित स्थान चयन कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
बैठक में तय किया गया कि भंवरकुआ चौराहे तथा नौलखा चौराहे के लेफ्ट टर्न को चौड़ा किया जाये। राजीवगांधी चौराहे से राऊ चौराहे तक डिवायडर की ऊंचाई बढ़ाई जाये। रूचि सोया के सामने से बायापास तक सेंटर डिवायडर बनाने का कार्य किया जाये।
भेरूघाट में दुर्घटना की रोकथाम के लिये रम्बल स्ट्रीट तथा स्पीड ब्रेकर बनाकर वाहनों की स्पीड को नियंत्रित किया जाये। शहर में यह सुनिश्चित किया जाये कि ई-आटो रिक्शा अपने निर्धारित रूट पर ही चलें। ई-आटो रिक्शा में रूट और अनुमति का प्रदर्शन किया जाये।
बैठक में तय किया गया कि सिलीकान सिटी पर तिराहे पर सिंग्नल स्थापित किया जाये। बैठक में निर्देश दिये गये कि रेत के ट्रक अपने निर्धारित स्थानों पर ही खड़े रहें। अन्य जगहों पर खड़े रहने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाये। बैठक में तय किया गया की इस समिति की बैठक अब प्रतिमाह आयोजित होगी।


