- पीएनबी ने स्वस्थ व समग्र कल्याण पर केंद्रित 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
- Amid film promotions, Akshay Kumar marks Yoga Day with community session
- मुनव्वर फारुकी ने मनाया अपने एक्टिंग डेब्यू ‘फर्स्ट कॉपी’ का एक साल पूरा होने का जश्न
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में चल रहा है "ज़ायका सफर" बिहार से छत्तीसगढ़ तक के पारंपरिक स्वादों का उत्सव
- सूर्य नमस्कार यज्ञ एवं पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न
सवा लाख रूपये से अधिक की हल्दी और मिर्ची जप्त
मिलावट खोरों के विरूद्ध अभियान जारी
इंदौर. जिले में कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत मिलावटखोरों के विरूद्ध अभियान जारी है. अभियान के अंतर्गत आज इंदौर सांवेर रोड़ स्थित मेसर्स शिव इंटरप्राइजेस की आकस्मिक जांच की गई.
जांच में अनियमिताएं जाये जाने पर हल्दी, मिर्ची, धनियां आदि मसालों के 6 नमूने जांच हेतु लिये गये। साथ ही एक लाख 35 हजार रूपये से अधिक मूल्य का 840 किलो हल्दी और मिर्ची जप्त किये गये।
कार्यवाही के दौरान आज मेसर्स शिव इंटरप्राइजेज ,सेक्टर ए बजरंगपुरा सांवेर रोड इंदौर की जांच की गई. जांच मे 51 कैरट हल्दी पाउडर, 51 कैरट चिल्ली पाउडर, 51 कैरट धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर लूज़, हल्दी पाउडर लूज़, तथा 51 कैरट अमचूर पाउडर के नमूने जांच हेतु लिए गए.
मौके पर मिर्च पाउडर 400 किलो जिसकी कीमत 80 हजार रूपये एवं हल्दी पाउडर 480 किलो जिसकी कीमत 55 हजार 200 रूपये को जप्त कर विक्रेता की अभिरक्षा में दिया गया. मौके पर परिसर में नियमों का पालन नही करने पर नोटिस भी दिया.
कुल 6 नमूने लिए एवं जप्ती की मात्रा 840 किलो है जिसकी कुल कीमत एक लाख 35 हजार 200 रूपये है. मसाला निर्माता फर्म के संचालक रमेशचंद्र साहू बताया गया है.


