- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
खजराना और जवाहर मार्ग पर बदमाशों के अवैध निर्माण जमींदोज
निगम, जिला एवं पुलिस प्रशासन की गुंडों पर सामूहिक कार्रवाई
इंदौर. गुंडों और भूमाफियाओं के खिलाफ नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस का अका एंटी माफिया अभियान जारी है. शुक्रवार को खजराना और पंढरीनाथ क्षेत्र के बदमाशों के निर्माणों को ध्वस्त किया गया. निगम अधिकारी दल-बल के साथ दोनों जगह पहुंचे और इनके अवैध निर्माणों को जमींदोज किया. रिमूव्हल के दौरान लगभग 5 पोकलेन, 5 जेसीबी, 250 से अधिक कर्मचारियो के माध्यम से निगम, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए रिमूवल किया गया.
निगम द्वारा झोन 10 व 11 के खजराना, जवाहर मार्ग व अन्य क्षेत्रों में कार्रवाई की गई. कार्यवाही के दौरान अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह, रिमूवल विभाग के बबलू कल्याणे, संबंधित झोन के भवन अधिकारी, भवन निरीक्षक एवं जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे.
कार्रवाई के तहत में झोन 10 अन्तर्गत साजिद खान पिता शहजद खान कादर कालोनी मजिस्जदवाला रोड ग्राम खजराना में स्वीकृति से अधिक अवैध निर्माण के तहत एमओएस में फ्रंट व साईड में अवैध रूप से निर्माण करने और जी प्लस 2 तीन मंजिला भवन 60 बाय 70 कुल 4200 वर्गफीट अवैध व एमओएस निर्माण को 3 पोकलेन व जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त किया गया.
इसके साथ ही इसलाम पटेल पिता शफीक पटेल हीना पैलेस कालोनी जमजम चौराहे से अंदर स्थित जी प्लस 1 मंजिला मकान व नीचे स्थित दुकानों का 20 बाय 60 का कुल 1200 वर्गफीट का अवैध निर्माण को जमींदोज किया गया. अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह खजराना क्षेत्र में गुंडे की एक मल्टी के अवैध हिस्से को ढहाया गया. इसे परमिशन लेकर खड़ा किया गया, लेकिन जो परमिशन ली गई, उसके विपरीत काम करवाया गया.
जवाहर मार्ग पर बदमाश जीशान का मकान भी तोड़ा
इसके अलावा झोन क्रमांक 11 में जीशान पिता मो इदरीस 44 कबुतरखाना जवाहर मार्ग स्थित बेसमेंट में गोदाम, कारखाना, दुकान एवं प्रथम मंजिल पर चददर शेड का निर्माण सहित 20 बाय 50 के 1000 वर्गफुट पर निर्मित अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया. जीशान पर 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। इसने यहां पर अवैध रूप से दुकानों का भी निर्माण कर रखा था. उल्लेखनीय है कि पुलिस ने 20 से ज्यादा बड़े गुंडे और माफियाओं की लिस्ट बनाई है। निगम के साथ मिलकर इन पर कार्रवाई की जा रही है.


