- एक भाई का त्याग, परिवार के छिपे राज़ और सच की लड़ाई: प्राइम वीडियो ने MX ओरिजिनल किसका कसूर का ट्रेलर जारी किया
- A Brother’s Sacrifice, a Family’s Secrets and a Battle for Truth: Prime Video Unveils the Trailer for MX Original Kiska Kasoor
- पहले दिन प्लास्ट पैक 2026 में पहुंचे 15 हजार से अधिक विजिटर्स, मध्य भारत बन रहा प्लास्टिक इंडस्ट्री का बड़ा हब
- Abhishek Banerjee, Aparshakti Khurana to Siddhant Chaturvedi: Bollywood Actors & Their Love for Black Outfits
- Rajshri productions and bhamla foundation come together to honour 300 asha workers – the unsung women heroes of our society – with a special screening of ‘yeh prem mol liya’
स्वस्थ नारी-स्वस्थ परिवार का निर्माण करती है: डॉ दिव्या गुप्ता
इंदौर. वार्ड 6 जनता क्लिनिक पर नि:शुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया.स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ दिव्या गुप्ता के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य शिविर में 100 से अधिक किशोरी बालिकाओं, गर्भवती महिलाओं, वरिष्ठ आयु वर्ग की महिलाओं की नि:शुल्क चिकित्सकीय जाँच कर उनकी स्वास्थ्य समस्याओं को चिन्हित किया और निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया.
पार्षद दीपक जैन (टीनू) ने बताया कि जनता क्लिनिक पर आयोजित महिला स्वास्थ्य शिविर में डॉ दिव्या गुप्ता ने परीक्षण के साथ साथ महिलाओं से संबंधित बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि किशोरी बालिकाओं (13 वर्ष से 19 वर्ष तक) की रक्त अल्पता तथा माहवारी से संबंधित समस्या की पहचान एवं उपचार, गर्भवती महिलाओं के लिये रक्त अल्पता, उच्च रक्तचाप, अन्य हाईरिस्क की पहचान एवं उपचार तथा इलेक्टिव सीजर के लिये चिन्हांकन, अन्य आयु वर्ग की महिलाओं के लिये उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, स्तन कैंसर, सरवाईकल कैंसर, नि:संतानता, सिर दर्द की शिकायत होने, बार-बार पेशाब जाने, थोड़ा-सा भी काम करने में थकान महसूस होने, हाथ-पैरों में दर्द होने, माहवारी अधिक दिनों तक होने, स्तन में गठान की शिकायत होने, तंबाकू का सेवन करने वाले महिलाओं के मुँह में घाव या छाले होने, महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं में अनियमित माहवारी सहित अन्य स्त्री रोगो से बचाव व उनके निराकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी. अधिक समस्या होने पर उपचार में उनकी मदद भी की जाएगी. 12 अगस्त को चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ सुकेन दसोरे व 19 अगस्त को हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ प्रमोद नीमा जनता क्लिनिक पर अपनी सेवाएं देंगे..


