- 'ग्राम चिकित्सालय' सीजन 2 में आकांक्षा रंजन कपूर ने छोड़ी गहरी छाप, दर्शकों ने की जमकर तारीफ
- आमिर खान प्रोडक्शन ने मनाया 25 साल का जश्न। दंगल कुश्ती गुरु भी जश्न में हुए शामिल
- शीना चौहान ने बताया कैसे करती हैं इंटेंस रोल्स की तैयारी: "हर किरदार में अपना दिल और आत्मा झोंक देती हूं"
- How Sheena Chohan Prepares Emotionally for Intense Screen Roles: "I Give Every Character My Complete Heart and Soul"
- जबलपुर रॉयल लायंस ने लगातार तीन जीत के साथ एमपीएल टी20सीजन 3 में बनाई अपनी मजबूत पकड़
जेसी ग्लोबल फाउंडेशन ने 300 स्त्री-पुरुषों को जीवन रक्षक दवाएं वितरित की
इंदौर. सोशल वेलफेअर के क्षेत्र की अग्रणी संस्था जेसी ग्लोबल फाउंडेशन ने ग्राम डकाच्या में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसमें ब्लडप्रेशर, डायबिटीज, अर्थराइटिस, थायराइड सहित एक दर्जन बीमारियों की नि:शुल्क जांच की गई।
स्थानीय कम्युनिटी हॉल में शैल्बी हॉस्पिटल के डॉक्टर्स की टीम ने छह घंटे तक 300 से अधिक महिला-पुरुषों का परीक्षण कर, जीवनरक्षक दवाईयां भी वितरित की। फाउंडेशन की चैयरमेन माया चौधरी ने बताया शिविर में आई स्त्रियों को गर्भाशय और बच्चादानी संबंधी तकलीफ अधिक देखने को मिली। पुरुष अस्थमा,शुगर और जोड़ों के दर्द से पीडि़त थे।
हड्डी रोग विशेषज्ञ द्वारा दर्द से निजात के लिए एक्सरसाइज़ का प्रशिक्षण भी दिया गया। शिविर में डॉ आस्था जैन, डॉ मुफज्जल रस्सीवाला, डॉ गौरव जैन, डॉ राहुल शुक्ला, डॉ वीरेंद्र चंदोय, डॉ पंकज चौहान और डॉ ईशान ने हिस्सा लिया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ जे.सी ग्लोबल फ़ाउंडेशन के डायरेक्टर श्री जीतेन्द्र चौधरी अध्यक्ष श्रीमती माया चौधरी ने किया आयोजन को सफल बनाने में नवीन चौधरी, शैली चौधरी, सरपंच लक्ष्मीबाई सुभाष चौधरी, अनिल उपाध्याय, ओमप्रकाश पाटीदार, अजय साधु जी का सहयोग प्राप्त हुआ आभार सत्यनारायण पटेल जी ने माना ।


