हियरज़ैप ने एम्प्लीफॉन इंडिया का किया अधिग्रहण, भारत के संगठित श्रवण स्वास्थ्य-सेवा क्षेत्र में एक प्रमुख शक्ति का उदय

• यह ऐतिहासिक अधिग्रहण, हियरज़ैप की बढ़ती राष्ट्रीय उपस्थिति और एम्प्लीफॉन की विश्व-प्रसिद्ध क्लिनिकल विशेषज्ञता का बेहतरीन विलय है, इस पहल से 420 सेंटरों वाला नेटवर्क बनेगा और भी मजबूत, साथ ही 2027 तक 500 सेंटरों के लक्ष्य को मिलेगी गति।

नई दिल्ली, 22 August, 2026: हियरज़ैप ने आज एम्प्लीफॉन इंडिया के श्रवण स्वास्थ्य-सेवा व्यवसाय को सफलतापूर्वक अधिग्रहण करने की घोषणा की है। मई 2026 में हुए निश्चित समझौते के बाद यह खबर सामने आई है, जो भारत के संगठित श्रवण स्वास्थ्य-सेवा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण विकास है। भारत के एक प्रमुख प्राइवेट इक्विटी निवेशक – 360 वन ऐसेट मैनेजमेंट के सहयोग से इस समझौते को अंतिम रूप दिया गया, जिसके बाद एम्प्लीफॉन इंडिया के लगभग 240 हियरिंग केयर पॉइंट्स ऑफ़ सेल (115 प्रत्यक्ष संचालित सेंटरों सहित) के स्थापित नेटवर्क, अनुभवी क्लिनिकल टीमों और लॉयल क्लाइंट बेस के साथ हियरज़ैप के तेज़ी से बढ़ते राष्ट्रीय प्लेटफ़ॉर्म के विलय की घोषणा आई है। इससे देश के बढ़ते श्रवण स्वास्थ्य-सेवा बाज़ार में कंपनी की स्थिति और भी सुदृढ़ हुई है।

इस अधिग्रहण के साथ ही पूरे भारत में हियरज़ैप के सेंटरों की संख्या बढ़कर 420 हो गई है। 1,000 से अधिक सेवा प्रदाता इस विशाल नेटवर्क का हिस्सा हैं। यह कदम उठाकर कंपनी ने 2027 तक 500 सेंटरों के नेटवर्क का लक्ष्य पूरा करने की दिशा में रुख किया है। इस विलय का लक्ष्य न केवल महानगरों और उभरते हुए टियर II व टियर III बाज़ारों में अच्छी गुणवत्ता की श्रवण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, बल्कि वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त क्लिनिकल सेवाएं मुहैया कराने के प्रति कंपनी की क्षमता को और मजबूत बनाना भी है।

इस अधिग्रहण पर टिप्पणी करते हुए, राजा एस., मैनेजिंग डायरेक्टर, हियरज़ैप ने कहा, “एम्प्लीफॉन इंडिया का अधिग्रहण हियरज़ैप के सफ़र में एक अहम पड़ाव है। इस कदम से न केवल हमारे नेटवर्क का विस्तार होगा, बल्कि यह विश्व स्तर पर प्रमाणित क्लिनिकल विशेषज्ञता, बेहतरीन परिचालन दक्षता और ग्राहक-केंद्रित सेवा वितरण को अपने कंपनी का हिस्सा बनाने का बेहतरीन मौका भी है। साथ मिलकर, हम एक ऐसा मज़बूत मंच तैयार कर रहे हैं जो लाखों भारतीयों को विश्व-स्तरीय श्रवण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करेगा। इस विलय के अंतर्गत, हम श्रवण सेवाओं को सभी के लिए सुलभ बनाने, क्लिनिकल गुणवत्ता में सुधार करने के साथ-साथ यह सुनिश्चित करेंगे कि नवीनतम टेक्नोलॉजी और अंतर्राष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं की सहायता से हम प्रत्येक ग्राहक को विशेष देखभाल प्रदान कर सकें।”

यह अधिग्रहण ऐसे समय में हुआ है जब बढ़ती जीवन प्रत्याशा, बढ़ती जागरूकता, व्यावसायिक परिवेश और पर्यावरण में शोरगुल बढ़ने, और श्रवण देखभाल समाधानों को स्वीकारने के कारण भारत के श्रवण स्वास्थ्य-सेवा क्षेत्र में तेज़ी से बदलाव देखने को मिल रहा है। हालाँकि, विशिष्ट श्रवण सेवाओं की उपलब्धता देश के बड़े शहरों तक ही सीमित है। हियरज़ैप को यकीन है कि इस अधिग्रहण से इस रिक्ति को पाटा जा सकता है, साथ ही एक अधिक मजबूत, अधिक सुलभ और क्लीनिकली एडवांस्ड श्रवण स्वास्थ्य-सेवा तंत्र के निर्माण में यह एक एहम भूमिका भी निभाएगा।

यह अधिग्रहण न केवल आकार की दृष्टि से बल्कि रणनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण है। अगले बारह महीनों में, हियरज़ैप चरणबद्ध तरीके से एम्प्लीफॉन इंडिया के परिचालन का उत्तरदायित्व अपना लेगा। इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ग्राहकों और कर्मचारियों को कोई परेशानी न हो और क्लिनिकल सेवाएँ बिना किसी रुकावट के जारी रहें। एम्प्लीफॉन इंडिया के मौजूदा पेशेवर संगठन में अहम भूमिका निभाते रहेंगे; निरंतरता के साथ देखभाल उपलब्ध कराते रहेंगे और साथ ही हियरज़ैप के भविष्य के विकास में अपनी विशेषज्ञता का योगदान भी देंगे।

दोनों कंपनियों के एक साथ आने के बाद, आशा है कि हियरज़ैप के कुल राजस्व का आँकड़ा ₹230 करोड़ को पार कर लेगा। इसी बीच, हियरज़ैप चालू वित्त वर्ष के अंत तक लगभग ₹250 करोड़ का राजस्व हासिल करने और वित्त वर्ष 2029 तक इसे लगभग ₹500 करोड़ तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। इस विकास गति को बनाए रखने और भारत के श्रवण स्वास्थ्य-सेवा क्षेत्र में अपनी स्थिति मज़बूत करने के लिए, हियरज़ैप कई अहम क्षेत्रों – नई हियरिंग केयर सेंटरों के उद्घाटन, कम सेवा प्राप्त बाजारों में विस्तार, AI-आधारित डायग्नोस्टिक्स और टेली-ऑडियोलॉजी समाधान, पुनर्वासन सेवाओं में सुधार और प्रशिक्षण व नैदानिक उत्कृष्टता के लिए लगातार निवेश करने जैसी बड़ी योजना बना रहा है। कंपनी स्वास्थ्य-सेवा संस्थानों, बीमा कंपनियों और सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों के साथ अपना सहयोग बढ़ाने की चाहत भी रखती है ताकि जागरूकता बढ़ाई जा सके, शीघ्र निदान सुनिश्चित किया जा सके और पूरे देश में दीर्घकालिक श्रवण स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके।

इस अधिग्रहण के साथ, हियरज़ैप अपने विकास के अगले चरण में प्रवेश कर रहा है। कंपनी बड़े पैमाने पर अपने परिचालन, क्लिनिकल विशेषज्ञता और टेक्नोलॉजी को समेकित कर भारत के संगठित श्रवण स्वास्थ्य-सेवा पारिस्थितिकी को मजबूत बनाने की राह पर निकल चुकी है। कंपनी देश भर के लोगों के लिए श्रवण स्वास्थ्य-सेवा सुलभ बनाने, शुरुआती उपचार सुधारने और उच्च गुणवत्ता वाली श्रवण देखभाल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment