- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
उच्चशिक्षित विद्यार्थी देश को सुनहरा भविष्य दे सकते है -डॉ. झालानी
आर.पी.एल. माहेश्वरी कॉलेज में शैक्षणिक सत्र का शुभ्ज्ञारंभ
इंदौर. उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कदम रखते समय हमारी युवा पीढी को इस बात का संज्ञान होना चाहिए कि, उन्हें विषय का ज्ञान प्राप्त कर उसे व्यवहार में उपयोग करना होता है। प्राध्यापकों द्वारा दिया गया मार्गदर्शनविद्यार्थियों को अपने सपने पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होता है एवं ऐसे विऋार्थियों में देश का सुनहरा भविष्य देखा जा सकता है। वर्तमान युग कडी प्रतिस्पर्धा का युग है, अपनी लगन एवं अनुशासन के आधार पर अच्छा करियर बनाकर विद्यार्थी देश के आधार स्ंतभ बन सकते है,
यह बात रूकमादेवी पन्नालाल लडढा माहेश्वरी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार झालानी ने कही। वे शैक्षणिक सत्र 2018-19 के शुभारंभ के अवसर पर नवागत विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में पहले दिन को लेकर विद्यार्थियों में भारी उत्साह एवं उल्लास देखा गया। इस अवसर पर प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं फूलों से स्वागत किया गया जिसमें सिनियर छात्र-छात्रााअ ें ने भी अपनी उपस्थिती दर्ज कराई।
कुछ छात्र-छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव जटाले, डॉ. अंजना गोरानी, प्रो. तरूण लांभाते, प्रो. ज्योत्सना वर्मा, प्रो. प्रशांत पटेल, प्रो. शिविांगी जायसवाल सहित स्टाफ के सदस्य उपस्ििात थे । कार्यक्रम का संचाालन प्रो. मनीष खरगोनकर ने किया।


