- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
हिना खान टाटा स्काय फिटनैस पर फिट जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए बनीं फ्लैग बियरर
टाटा स्काय फिटनैस अब टाटा स्काय मोबाइल ऐप पर लाईव टीवी एवं वीओडी पर भी उपलब्ध
मुंबईः भारत का अग्रणी कंटेंट वितरण प्लेटफाॅर्म टाटा स्काय अपने उपभोक्ताओं के लिए कई तरह की आकर्षक पेशकश लाता है। टाटा स्काय फिटनैस अपने उपभोक्ताओं की फिटनैस एवं वैलनैस संबंधी ज़रूरतों के लिए वन-स्टाॅप गंतव्य बन चुका है।
यह सेवा अब टाटा स्काय मोबाइल ऐप पर लाईव टीवी एवं वीओडी पर उपलब्ध होगी। यह अनूठी पेशकश टाटा स्काय फिटनैस के माध्यम से फिट जीवनषैली को प्रोत्साहित करती है और जानी-मानी अभिनेत्री हिना खान इस नेक काज के लिए फ्लैग बियरर बन गई हैं।
ब्लू दिवा हिना खान अपने खूबसूरत और फ्लेक्सिबल कव्र्स के साथ अपने प्रषंसकों को फिटनैस के लक्ष्य दे रही हैं। टाटा स्काय फिटनैस और हिना खान इस पहल के माध्यम से फिट और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दे रहे हैं।
इसी के मद्देनज़र अभिनेत्री ने फेसबुक लाईव के ज़रिए टाटा स्काय के सब्सक्राइबर्स के साथ बातचीत की और अपने फिटनैस के रहस्यों को उनके साथ साझा किया। वे निरंतर कहती हंै कि फिट जीवनशैली को अपनाना कितना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कुछ आसन भी दिखाए, जो वह खुद फिट रहने के लिए करती हैं।
इस साझेदारी पर बात करते हुए हिना खान ने कहा, ‘‘एक अभिनेत्री होने के नाते फिट रहना मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हालांकि मेरा मानना है कि हर व्यक्ति को फिट और स्वस्थ रहने के लिए प्रयास करने चाहिए। अब टाटा स्काय फिटनैस और टाटा स्काय मोबाइल ऐप पर आन-डिमांड और लाईव टीवी के साथ उपभोक्ता घर बैठे विषेषज्ञों से जान सकते हैं कि वे अपने आप को कैसे फिट रखें और इसके लिए उन्हें किसी पेशेवर उपकरण की ज़रूरत भी नहीं पड़ेगी।’’
टाटा स्काय फिटनैस हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। टाटा स्काय फिटनैस पर उपभोक्ता घर बैठे सेलेब्रिटी विशेषज्ञों जैसे यास्मीन कराचीवाला, कायज़ाद कपाड़िया, अब्बास अली, ग्राण्ड मास्टर शिफूजी से फिटनैस टिप्स पा सकते हैं। यह महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल फिटनैस टिप्स लेकर आता है।
इसके अलावा उपभोक्ता इन्टरैक्टिव सत्रों के माध्यम से सेलेब्रिटियों की फिटनैस के राज़ और न्यूट्रिशन के बारे में सलाह भी पा सकते हैं। टाटा स्काय फिटनैस रु110 पर उपलब्ध है। नए उपभोक्ता पहले तीन महीने के लिए 50 फीसदी छूट पा सकते हैं, इसके बाद रोज़ाना मात्र रु 2 पर इसका लाभ उठा सकते हैं।


