- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सिंगरौली में कोरोना के खिलाफ जंग में कूदा हिंडाल्को
समुदाय के साथ पुलिस-प्रशासन के बीच भी चल रहा राहत कार्य
सिंगरौली. कोरोना के खिलाफ़ जारी जंग में देश की अग्रणी कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड पूरी तत्परता के साथ खड़ी है। एमपी के सिंगरौली स्थित महान एल्युमिनियम प्लांट क्षेत्र में अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए कंपनी ने पूरे प्लांट क्षेत्र के लोगों के बीच मुफ्त फेस मास्क, सेनेटाइजर और हैंडवाश का वितरण कार्य शुरू कर दिया है।
कंपनी की ओर से सिंगरौली जिले में लगातार कोरोना से बचाव के तमाम उपायों के साथ-साथ राहत समामग्रियों का वितरण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।
हिंडाल्को द्वारा इस क्षेत्र में अभी तक कुल 4000 मास्क, 150 बोतल हैंडवाश, 2500 हैंड सेनेटाइजर का वितरण किया जा चुका है और यह कार्य लगातार जारी है। कंपनी द्वारा स्थानीय पुलिस –प्रशासन के लोगों के बीच भी इन तमाम सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है ताकि कोरोना के खिलाफ जारी इस जंग में सामाज के हर वर्ग और व्यक्ति को सुरक्षित और स्वस्थ रखा जा सके।
यही नहीं स्थानीय पंचायत के मदद से कंपनी द्वारा 600 राशन पैकेट का वितरण किया गया है जिसमें चावल, आटा दाल, तेल और मसाले शामिल हैं। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों द्वारा 4 हजार अतिरिक्त मास्क का निर्माण कराया जा रहा है ताकि इस जरूरतमंदों के बीच वितरित किया जा सके।
कोरोना को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दूरी का पालन करने और इस घातक वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से महान एल्युमिनियम प्लांटमें कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहै हें। यहां प्लांट और कार्यालयों में कम से कम कार्य बल के साथ काम किया जा रहा है।
साथ ही सरकार और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देश का अनुपालन करते हुए कई ठोस और कारगर कदम उठाए हैं। यात्रा से लौटकर आने वाले कामगारों को होम क्वारेंटाइन करना औऱ जहां तक संभव हो घर से कार्य करने की अनुमति देने के साथ ही कर्मचारियों की संख्या या घनत्व को कम करने के लिए उन्हें ए, बी और सी शिफ्ट में बांटना प्रमुख है।
प्लांट क्षेत्र में बायोमेट्रिक द्वारा हाजरी लगाने की व्यवस्था को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। प्लांट क्षेत्र में रहने वाले कर्मचारियों, संविदा कर्मियों और उनके परिवार के साथ लगातार बैठकें करने के साथ ही उनके लिए प्रशिक्षण और निरंतर संवाद कायम करने का प्रबंध किया गया है।
प्लांट क्षेत्र में नियमित रूप से साफ-सफाई के साथ ही पूरे इलाके की तमाम सुविधाओं, कार्यालयों, पेड़-पौधों, कॉलनी को सेनेटाइज़ कर ने का काम किया जा रहा है। पूरे महान एल्युमिनियम प्लांट को क्वारेंटाइन की सुविधा से लैस कर दिया गया है। संक्रमण से बचाव के लिए कंपनी के तमाम वाहनों को लगातार सेनेटाइज किया जा रहा है तथा हर संभव यात्रा को टाला जा रहा है।
सार्वजनिक स्थलों जैसे बरगवां मार्केट, पुलिस स्टेशन और अस्पलात को प्रतिदिन सेनेटाइज किया जा रहा है। आसपास के क्षेत्र में हर कोरोना संदिग्ध पर नजर रखी जार ही है। किसी भी स्थिति से निबटने के लिए एंबुलेंस को 24 घंटे तैनात किया गया है।
मालूम हो कि देश के रणनीतिक उद्योंगों जैसे रक्षा, परिवहन, फार्मा, ऊर्जा, इसरो, मितसुबुसी, रॉयलकॉर्प, हेवेल्स, बोइंग आदि कई महत्वपूर्ण कंपनियां महान एल्युमिनियम के ग्राहक सूची में शामिल हैं। हाल ही में महान भारत के अंतरिक्ष मिशन का हिस्सा था ।यही नहीं चंद्रयान -2 मिशन में महान में निर्मित एल्युमिनियम का प्रयोग किया गया था जो एक गर्व की बात है।
इस एल्युमिनियम उद्योग की इस उपयोगिता और महत्व को देखते हुए ही सरकार द्वारा इस उद्योग को लॉकडाउन में भी चालू रखने का निर्देश दिया गया है। महान में स्थानीय प्रशासन के सहयोग से तमाम सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए प्लांट का संचालन किया जा रहा है।


